बैरगनिया के भाई-बहन बने सरकारी अफसर, BPSC 70th क्रैक कर भाई बनें SDM तो बहन को मिला यह पोस्ट
BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करने वाले राहुलेंद्र कुमार और सुष्मिता गुप्ता की उनके परिवार के साथ फोटो (Image- Facebook)
70th BPSC Bihar Success Story: सीतामढ़ी के भाई-बहन राहुलेंद्र कुमार और सुष्मिता गुप्ता ने 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है. राहुलेंद्र SDM और सुष्मिता ब्लॉक SC/ST वेलफेयर ऑफिसर के पद के लिए चुनी गई हैं. उनकी सफलता सिविल सेवा स्टूडेंट्स के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
70th BPSC Bihar Success Story: बिहार के सितामढ़ी से एक भाई-बहन ने 70वीं बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में एक ही भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रतिष्ठित सरकारी पद हासिल करके सफलता की एक शानदार मिसाल पेश की है. भाई का नाम राहुलेंद्र कुमार और बहन का नाम सुष्मिता गुप्ता है. उनकी इस उपलब्धि ने पूरे बिहार का ध्यान खींचा है. आइए उनकी इस सक्सेस स्टोरी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.
Bihar Siblings BPSC Designation: किस पद पर हुआ है सिलेक्शन?
BPSC की ओर से अपने ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी रिजल्ट में राहुलेंद्र कुमार और सुष्मिता गुप्ता का नाम दर्ज है. मीडिया के साथ इंटरव्यू में राहुलेंद्र कुमार ने बताया है कि उन्हें अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) के पद के लिए चुना गया है, जबकि उनकी बहन सुष्मिता गुप्ता ने बताया हे कि उन्हें ब्लॉक SC/ST वेलफेयर ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है.


Bihar Siblings Educational Background: कहां से की थी पढ़ाई?
राहुलेन्द्र एवं सुष्मिता की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया से हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई पीटी डीडीएम कॉलेज बैरगनिया से पूरी की. इसके बाद दोनों ने ग्रेजुएशन की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्राप्त की. साथ ही दोनों BPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: CS Professional AIR 6: 405 मार्क्स के साथ संध्या सोनावाने ने मारी बाजी, पढ़ाई के साथ डांस का भी है जुनून
Bihar Siblings Family Background: जानिए फैमिली बैक्ग्राउंड के बारे में
दोनों भाई-बहन सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के रहने वाले हैं. खबरों के अनुसार, परिवार ने कई वर्षों तक व्यक्तिगत और आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी है. आखिरकार उनकी लगन, मेहनत और लगातार प्रयासों का ही नतीजा था कि दोनों ने एक ही भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल की.
Bihar Siblings Parents Reaction: क्या कहा माता-पिता ने?
मीडिया के साथ इंटरवयू के दौरान राहुलेंद्र कुमार और सुष्मिता गुप्ता के पिता बृजमोहन कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझं अपने बच्चों की मेहनत और लगन पर अटूट विश्वास था. मुझे यकीन था कि मेरे बच्चे जरूर लाइफ में कुछ अच्छा हासिल करेंगे. वहीं मां सिंधु गुप्ता ने कहा कि मेरा शुरू से यह सपना था कि मेरे बच्चे अफसर बनें और आज मेरा सपना सच हुआ है.
Rahulendra Kumar and Sushmita Gupta ने अपनी सफलता पर दिया रिएक्शन
मीडिया के साथ इंटरव्यू में राहुलेंद्र कुमार ने कहा कि SDM पद हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि इसे मैं एक अपॉर्चुनिटी की तरह देख रहा हूं. इतने सालों से जो कुछ समाज के लिए करने का सपना देखा था, अब वह पूरा करूंगा. शिक्षा के क्षेत्र में कुछ काम करने का मौका मिलेगा, तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी. उन्होंने चौथी बार में परीक्षा क्रैक की है. वहीं सुष्मिता गुप्ता ने कहा कि भाई राहुलेंद्र कुमार की गाइडेंस की वजह से ही आज यह सफलता मिली है. इसके अलावा यूट्यूब से पढ़ाई में सहायता मिली है. उन्होंने पहले अटेम्प्ट में ही सफलता हासिल की है. आमतौर पर वह 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं.
ये भी पढ़ें: उरलाना कलां की महक Rank 10 लाकर बनीं DSP, बिना कोचिंग क्रैक किया PCS
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए