पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

अग्निवीर सैनिक की सांकेतिक तस्वीर
गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए नए रिक्रूटमेंट रूल्स की अधिसूचना जारी कर दी है. अब एसएसबी में कांस्टेबल (General Duty) के 50 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रहेंगे. इसके अलावा अग्निवीरों को उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट (PET) में भी भारी छूट मिलेगी. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
MHA SSB New Recruitment Rules 2026: भारतीय सेना से सेवा पूरी कर बाहर निकलने वाले अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला हुआ है. गृह मंत्रालय ने Sashastra Seema Bal (SSB) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों की सीधी भर्ती के लिए नए नियमों की नोटिफिकेशन जारी कर दी है.
इस नए नियम के तहत अब SSB में कांस्टेबल (GD) की कुल वैकेंसी में से 50 प्रतिशत सीटें सीधे एक्स-अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रखी जाएंगी. सरकार के इस कदम से अग्निवीरों को सेना के बाद एक सुरक्षित और बेहतरीन करियर ऑप्शन मिलेगा.
SSB New Recruitment Rules 2026 की मुख्य बातें
| बल का नाम / संगठन | सशस्त्र सीमा बल (SSB) |
| मंत्रालय | गृह मंत्रालय (MHA), भारत सरकार |
| पद का नाम | कांस्टेबल (General Duty) |
| पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण | 50% सीधी भर्ती सीटें रिजर्व |
| फिजिकल टेस्ट (PET) | अग्निवीरों को पूरी तरह छूट |
| उम्र सीमा में छूट | पहले बैच को 5 साल, बाकी बैचों को 3 साल की छूट |
इस नए नियम के तहत अब SSB में कांस्टेबल (GD) की कुल वैकेंसी में से 50 प्रतिशत सीटें सीधे एक्स-अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रखी जाएंगी. सरकार के इस कदम से अग्निवीरों को सेना के बाद एक सुरक्षित और बेहतरीन करियर ऑप्शन मिलेगा.
ये भी पढ़ें: एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस , सुप्रिया सुले बोलीं- बिल में अंदरूनी विरोधाभास और JPC के पास भेजने की मांग
पूर्व अग्निवीरों को मिलेंगे ये 3 बड़े फायदे
- 50% बंपर आरक्षण: एसएसबी में निकलने वाली कांस्टेबल (GD) की कुल वैकेंसी में आधा कोटा यानी 50 प्रतिशत पद केवल पूर्व अग्निवीरों से ही भरे जाएंगे.
- Physical Efficiency Test (PET) से छूट: चूंकि अग्निवीर पहले से ही सेना की कठिन ट्रेनिंग और फिजिकल टेस्ट पास कर चुके होते हैं, इसलिए उन्हें SSB भर्ती में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देने से पूरी छूट दी गई है.
- उम्र सीमा में जबरदस्त राहत: अग्निवीरों के पहले बैच के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. वहीं आने वाले बाकी सभी बैचेज के पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.
क्या होगा सामान्य उम्मीदवारों पर असर?
नए नियमों के अनुसार, SSB कांस्टेबल (General Duty) के बचे हुए 50 प्रतिशत पदों पर सामान्य (ओपेन) कैंडिडेट्स की सीधी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए नियमानुसार चयन प्रक्रिया लागू रहेगी.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 शॉर्ट-टर्म कोर्सेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










