सरकारी नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 शॉर्ट-टर्म कोर्सेज

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर

अगर आप भी 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो केवल बेसिक पढ़ाई काफी नहीं है. आज के कॉम्पिटिशन वाले समय में कुछ विशेष Government Job Courses और सर्टिफिकेट्स आपको हजारों कैंडिडेट्स से आगे खड़ा कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 जॉब-ओरिएंटेड कोर्सेज की पूरी डिटेल्स और स्कोप्स.

विज्ञापन

Government Job Courses: आज के समय में लगभग हर युवा का सपना सरकारी नौकरी (Government Job) पाना होता है. लेकिन लगातार बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से सिर्फ साधारण 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री के भरोसे सेलेक्शन पाना मुश्किल होता जा रहा है. यही वजह है कि अब ज्यादातर सरकारी भर्तियों में बेसिक योग्यता के साथ-साथ कुछ स्पेसिफिक टेक्निकल और स्किल-बेस्ड सर्टिफिकेट्स अनिवार्य योग्यता के रूप में मांगे जाते हैं.

अगर आप भी अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो 12वीं या ग्रेजुएशन के साथ कुछ डिमांडिंग Government Job Courses चुन सकते हैं. ये कोर्सेज न केवल आपके रिज्यूमे को मजबूत बनाते हैं, बल्कि एसएससी (SSC), रेलवे, बैंकिंग और राज्य स्तरीय सरकारी भर्तियों में आपको प्राथमिकता भी दिलाते हैं.

1. DCA और ADCA

DCA और ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कंप्यूटर टाइपिंग, डेटा एंट्री और ऑफिस ऑटोमेशन में बढ़िया स्किल हासिल करने के लिए DCA (6 महीने) और ADCA (1 साल) काफी फेमस Government Job Courses हैं. इस कोर्स में डेटाबेस मैनेजमेंट (DBMS), Tally ERP/Prime (अकाउंटिंग), एक्सेल एडवांस्ड फॉर्मूला और टाइपिंग स्पीड डेवलपमेंट शामिल होता है.

किन भर्तियों में अनिवार्य है: रेलवे के डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), जिला अदालतों (District Courts) में क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर, और नगर निगम में अकाउंट्स क्लर्क की भर्तियों में इस डिप्लोमा का उपयोग होता है.

2. ITI एवं टेक्निकल डिप्लोमा

अगर आप केवल जनरल कॉम्पिटिशन (GK/Maths) के भरोसे नहीं रहना चाहते, तो टेक्निकल Government Job Courses आपको सीधी और पक्की सरकारी जॉब दिला सकते हैं. इसमें आप ITI (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर) या 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) कर सकते हैं.

किन भर्तियों में अनिवार्य है: भारतीय रेलवे (RRB Assistant Loco Pilot - ALP and Technician), बिजली विभाग (TG2/JE), मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, ISRO, DRDO और BHEL जैसे सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में यह कोर्स बहुत मदद करता है. ऐसे में अगर आप भी इन कोर्सेज के माध्यम से सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इनको ट्राई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं GK के ये 20 सवाल, कितने जवाब आपको पता हैं?

3. स्टेनोग्राफी कोर्स (हिंदी / अंग्रेजी शार्टहैंड)

लिखित परीक्षा में कट-ऑफ से परेशान रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्टेनोग्राफी (शॉर्टहैंड) सरकारी नौकरी पाने का सबसे सटीक और कम कॉम्पिटिशन वाला माध्यम है. इसमें प्रतीकों (Signs) और संकेतों (Symbols) के जरिए तेजी से बोलने वाले विचारों को लिखने की कला सिखाई जाती है.

किन भर्तियों में अनिवार्य है: SSC Stenographer (Grade C and D), सुप्रीम कोर्ट और सभी हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और केंद्रीय मंत्रालयों में पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर.

4. CCC (Course on Computer Concepts)

अगर आप उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों में ग्रुप-C की सरकारी नौकरी पाने का सोच रहे हैं, तो CCC सबसे प्राथमिक Government Job Courses में शामिल है. यह NIELIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) द्वारा संचालित 80 घंटे का एक बेसिक कंप्यूटर कोर्स है. इसमें एमएस ऑफिस, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, ईमेल, इंटरनेट और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रैक्टिकल जानकारी दी जाती है.

किन भर्तियों में अनिवार्य है: UPSSSC की राजस्व लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जूनियर असिस्टेंट और राज्य पुलिस क्लर्क कैडर में इस सर्टिफिकेट के बिना आप फॉर्म भी नहीं भर सकते.

5. NIELIT O-Level Computer Course

O-Level कोर्स कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक फाउंडेशन-लेवल डिप्लोमा के बराबर माना जाता है, जो हाई लेवल प्रशासनिक नौकरियों में बहुत काम आता है. 1 वर्ष के इस कोर्स में कुल 4 मॉड्यूल होते हैं. Information Technology, Web Designing (HTML/CSS), Python Programming और Internet of Things (IoT). इसके साथ ही एक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट भी जमा करना होता है.

किन भर्तियों में अनिवार्य है: रिव्यू ऑफिसर (RO) / असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO), यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) और आबकारी विभाग की कई विशेष भर्तियों में O-Level अनिवार्य योग्यता होती है.

NIELIT Website Interface
NIELIT Website Interface

सरकारी नौकरी के लिए कोर्स चुनते समय ध्यान रखें ये बातें

  1. मान्यता की जांच जरूर करें: हमेशा NCTVT/NIELIT या UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से ही सर्टिफिकेट लें.
  2. फर्जी सर्टिफिकेट्स से बचें: बिना परीक्षा या बिना पढ़े बैक-डेटेड डिप्लोमा बेचने वाले प्राइवेट सेंटर्स से दूर रहें, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय रिजेक्ट होने पर ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.
  3. अपनी रुचि के अनुसार चुनें: यदि आप प्रशासनिक/डेस्क जॉब चाहते हैं तो CCC/O-Level/Steno चुनें, और अगर आप फील्ड या टेक्निकल जॉब चाहते हैं तो ITI/डिप्लोमा का चयन करें.

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें ये 5 ट्रेंडिंग कोर्सेज, मिलेगी 100% जॉब सिक्योरिटी और बेहतरीन ग्रोथ


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola