UP लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी, एक क्लिक में देखें कट-ऑफ लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: UPSSSC ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. 7994 पदों के लिए 21 मई को हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आयोग ने रिजल्ट के साथ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की है.

विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

जो अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

21 मई को हुई थी मुख्य परीक्षा

UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक लिए गए थे. इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा 21 मई 2026 को हुई थी. आयोग ने 22 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. इसके बाद 1 जुलाई को संशोधित आंसर की जारी की गई. अब आज यानी 11 सितंबर को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

रिजल्ट के साथ जारी हुई कट-ऑफ, यहां चेक करें स्टेटस

आयोग ने रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स की पीडीएफ भी अपलोड कर दी है. मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा.

Image

डीवी राउंड के लिए अलग से तारीखों का ऐलान आयोग जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर करेगा. इसलिए अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार रखें. आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSSSC Lekhpal Cut off list 2026

UPSSSC Lekhpal Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Results या Notice Board सेक्शन में जाएं.
  • वहां 'Click here to view Lekhpal Mains Examination Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि (Date of Birth) सही-सही भरें.
  • नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरकर See Result बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट और Qualified / Non Qualified का स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Check here UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026

ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026 की तारीख घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola