UP TGT College Allotment Result 2026 जारी, 2,373 कैंडिडेट्स को मिला कॉलेज, यहां चेक करें अपना काॅलेज अलॉटमेंट
लैप्टाॅप चलाती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो
UP TGT College Allotment Result 2026 जारी कर दिया गया है. UPESSC ने 9 सितंबर 2026 को 13 विषयों के 2,373 चयनित कैंडिडेट्स का Institution Allotment Result जारी किया है. हालांकि शेष 52 कैंडिडेट्स का अलॉटमेंट अभी जारी नहीं किया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP TGT College Allotment Result 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने UP TGT भर्ती 2022 के तहत कॉलेज अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. कमीशन ने 9 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर यह घोषणा की है. नोटिफिकेशन के अनुसार 13 विषयों के 2,373 सिलेक्टेड कैंडिडेट्स का Institution Allotment Result उपलब्ध कराया गया है. हालांकि शेष 52 कैंडिडेट्स का अलॉटमेंट अभी जारी नहीं किया गया है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
UP TGT College Allotment Result Date 2026: कब जारी हुआ रिजल्ट?
UP TGT भर्ती के लिए 9 सितंबर 2026 को कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया गया है. बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2022 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 थी, जबकि एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई और फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई 2022 निर्धारित थी. TGT लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को हुई, जिसका रिजल्ट 30 जून 2026 को जारी किया गया. इसके बाद 2 जुलाई 2026 को DV Letter, 28 जुलाई को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था.

UP TGT College Allotment Result 2026 कैसे चेक करें?
- UP TGT College Allotment Result चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होमपेज पर संबंधित TGT College/Institution Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा.
- अब Login/Submit पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा.
- कैंडिटेट्स रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप D की Answer Key जारी, ऐसे चेक करें अपना रिस्पॉन्स शीट
UP TGT 2026 Fee Details: जानिए फीस डिटेल के बारे में
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| General या OBC | 750 रुपए |
| EWS | 650 रुपए |
| SC | 450 रुपए |
| ST | 250 रुपए |
| PH | 375 रुपए |
UP TGT 2026 Age Limit: क्या थी एज लिमिट?
UP TGT पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 21 वर्ष निर्धारित थी. वहीं अधिकतम एज लिमिट की जानकारी भर्ती के नियमों के अनुसार लागू होती है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार एज में छूट दी जाती है.
ये भी पढ़ें: AFCAT Result 2026 हुआ जारी, ऐसे करें चेक और डाउनलोड
UP TGT Total Vacancy and Eligibility: जानिए वैकेंसी और एलिजिबिलिटी के बारे में
इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,539 TGT पदों पर नियुक्ति की जानी है. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में बैचलर और B.Ed. की डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग विषयों के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में अंतर हो सकता है. इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: UP जूनियर असिस्टेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए