UP जूनियर असिस्टेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

जूनियर असिस्टेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Junior Assistant Final Result 2026: यूपी में जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. UPSSSC की तरफ से इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था.

विज्ञापन

UP Junior Assistant Final Result 2026: उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट ग्रेड-III भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने 9 सितंबर 2026 को चयन से जुड़ी सूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत संशोधित 5339 पदों के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है.रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

आयोग की सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा और टंकण परीक्षा के बाद 25 अप्रैल 2026 को संबंधित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों से दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था. इस प्रक्रिया में कुल 26,570 अभ्यर्थियों से संबंधित रिकॉर्ड शामिल थे, जिनमें से 25,711 अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेख उपलब्ध कराए.

ऐसे चेक करें UP Junior Assistant Final Result

  • उम्मीदवार अपना फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में Junior Assistant/Junior Clerk/Assistant Grade-III से संबंधित फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब PDF डाउनलोड करें और उसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • रोल नंबर मिलने पर उम्मीदवार अपने अंतिम चयन की स्थिति देख सकते हैं.
  • चयन सूची को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रखना भी बेहतर रहेगा.

UP Junior Assistant Final Result Check Here

2023 में शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर 2023 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर 2023 थी. इसके बाद पात्रता परिणाम 14 मार्च 2024 को जारी किया गया.

भर्ती की मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित हुई थी. परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट कराया गया, जिसका परिणाम 26 फरवरी 2026 को जारी किया गया. इसके बाद अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेज अपलोड कराए गए और अब पूरी प्रक्रिया के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें: RPSC डिप्टी जेलर भर्ती के लिए PET रिजल्ट हुआ जारी, एसे करें डाउनलोड और चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola