RPSC डिप्टी जेलर भर्ती के लिए PET रिजल्ट हुआ जारी, एसे करें डाउनलोड और चेक

Updated:
विज्ञापन

रिजल्ट देखती हुई लड़की का AI जनरेटेड फोटो

RPSC Deputy Jailor PET Result 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने डिप्टी जेलर भर्ती के 73 पदों के लिए PET रिजल्ट जारी कर दिया है. PET में शामिल कैंडिडेट्स RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर और सिलेक्शन स्थिति चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RPSC Deputy Jailor PET Result 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने डिप्टी जेलर भर्ती के लिए PET Result जारी कर दिया है. PET परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

विज्ञापन

RPSC Deputy Jailor PET Result 2026 Date: जानें कब जारी हुआ रिजल्ट

RPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर डिप्टी जेलर भर्ती के लिए PET Result 2 सितंबर को जारी किया है. बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन 8 जुलाई 2024 से शुरू हुआ था और 6 अगस्त 2024 तक जारी था. लिखित परीक्षा 13 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसका रिजल्ट 19 नवंबर 2025 को जारी हुआ था.

RPSC Deputy Jailor PET Result 2026 Official Notification Check Here

How to Check RPSC Deputy Jailor PET Result 2026: ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर News/Results सेक्शन में जाकर “Deputy Jailor PET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • इसमें अपना Roll Number सर्च कर सिलेक्शन स्थिति चेक करें और भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC CBT 2 Result 2026 हुआ जारी, 5,810 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

RPSC Deputy Jailor Vacancy and Fee: जानिए वैकेंसी और फीस के बरे में

RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 73 पद पर डिप्टी जेलर भर्ती के लिए नियुक्ति की जाएगी. कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए थी. वहीं फीस की बात करें, तो General, BC और EBC Creamy Layer कैंडिडेट्स के लिए फीस 600 रुपए थी. SC, ST, PwD, BC/EBC NCL, EWS और दिव्यांग कैटेगरी के लिए 400 रुपए फीस थी.

ये भी पढ़ें: Bihar Staff Nurse Final Result 2026: कमीशन ने जारी किया 11,389 पदों का फाइनल रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

RPSC Deputy Jailor Eligibility: क्या है एलिजिबिलिटी?

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने जरुरी है. इसके अलावा कैंडिडेट का देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की बुनियादी जानकारी जरूरी थी.

RPSC Deputy Jailor Selection Proces: जानिए कैसे होता है सिलेक्शन?

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन भर्ती के विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें लिखित परीक्षा, PET, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है. कैंडिडेट्स आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: UGC NET की फाइनल आंसर की जारी, 84 सब्जेक्ट के लिए रिजल्ट जल्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola