रेलवे टेक्नीशियन का एप्लीकेशन स्टेटस जारी, फॉर्म एक्सेप्ट हुआ या रिजेक्ट? ऐसे करें चेक
रेलवे टेक्नीशियन कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो
RRB Technician Application Status 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 के आवेदन की स्क्रूटिनी पूरी कर ली है. अब उम्मीदवार 11 सितंबर से अपना Application Status चेक कर सकेंगे. RRB ने बताया है कि आवेदन Provisionally Accepted, Conditionally Accepted या Rejected हो सकता है. रिजेक्शन की स्थिति में कारण भी बताया जाएगा.
RRB Technician Application Status 2026: रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच होने वाली सीबीटी परीक्षा से पहले एप्लीकेशन स्टेटस (Application Status) का ऑफिशियल लिंक एक्टिव कर दिया है.
बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों ने टेक्नीशियन के 6557 पदों (ग्रेड-1 सिग्नल और ग्रेड-3) के लिए आवेदन किया था, वे अब यह चेक कर सकते हैं कि उनका फॉर्म सही पाया गया है या किसी गलती की वजह से निरस्त कर दिया गया है.

फॉर्म की स्थिति में क्या दिखेगा?
पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थियों को स्क्रीन पर अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी.
- Provisionally Accepted: अगर स्टेटस में यह लिखा आ रहा है, तो आपका फॉर्म पूरी तरह स्वीकार हो चुका है. आप अक्टूबर में होने वाले सीबीटी एग्जाम में बैठने के लिए पूरी तरह योग्य हैं.
- Rejected: जिन उम्मीदवारों का आवेदन खारिज हुआ है, उनके स्टेटस में रिजेक्ट होने का ठोस कारण (जैसे तय गाइडलाइंस के अनुसार फोटो न होना, धुंधला सिग्नेचर या अधूरी जानकारी) साफ-साफ दिया रहेगा.
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं, उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) और ईमेल के जरिए भी व्यक्तिगत रूप से सूचना भेजी जा रही है.
एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का आसान तरीका
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के ऑफिशियल एप्लीकेशन पोर्टल rrb.indianrailways.gov.in या अपने संबंधित आरआरबी जोन की वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'CEN 02/2026 Technician Application Status' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करें.
- डैशबोर्ड खुलते ही आपके फॉर्म का स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
ये भी पढ़ें: Railway Technician भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 6557 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए