रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें एग्जाम डेट

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RRB Section Controller Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर (CEN 03/2026) के 119 पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिस और एडमिट कार्ड का पूरा अपडेट यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

RRB Section Controller Exam Date 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का ऑफिशियल शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 12 और 13 अक्टूबर 2026 को देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों ने 14 अगस्त 2026 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था, वे अब अपनी अंतिम तैयारियों में जुट जाएं.

Image

119 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के जरिए सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 पदों को भरा जाएगा. इनमें 50 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं. EWS के 9, OBC के 29, SC के 19 और ST के 12 पद हैं.

सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Railway Technician भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 6557 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?

रेलवे के नियमों के अनुसार, परीक्षा से करीब 10 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) जारी कर दी जाएगी. इससे छात्रों को यह पता चल जाएगा कि उनका एग्जाम किस शहर में और किस शिफ्ट में है, ताकि वे अपना ट्रैवल प्लान और रिजर्वेशन समय पर कर सकें.

इसके बाद परीक्षा की तारीख से ठीक 4 दिन पहले फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक एक्टिव किया जाएगा. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड निकाल सकेंगे.

आगे क्या होगा?

सेक्शन कंट्रोलर भर्ती में सबसे पहले CBT आयोजित होगी. इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में Computer Based Aptitude Test यानी CBAT होगा. CBAT में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

ये भी पढ़ें: ISRO Assistant JPA भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 21 सितंबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola