एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस , सुप्रिया सुले बोलीं- बिल में अंदरूनी विरोधाभास और JPC के पास भेजने की मांग

Updated:
विज्ञापन

एनसीपी (शरद पवार) गुट की सांसद सुप्रिया सुले ( एएनआई )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सुप्रिया सुले ने बिल को JPC को भेजने की मांग की. उन्होंने NEET प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला करार दिया.

विज्ञापन

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेरा. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एनसीपी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने मोदी सरकार से इस विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की मांग की. उन्होंने कहा कि मौजूदा बिल में कई "आंतरिक विरोधाभास" हैं और इसे सभी पक्षों की राय लेकर मजबूत बनाया जाना चाहिए.

विज्ञापन

लीक-प्रूफ कानून' बनाने के लिए JPC और सर्वदलीय बैठक की मांग

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में परीक्षा प्रणाली को बचाना चाहती है तो सभी हितधारकों, शिक्षा विशेषज्ञों और राजनीतिक दलों को साथ लेकर एक ऐसा कानून बनाया जाए, जिससे भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं पूरी तरह रुक सकें. उन्होंने सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने और देशभर में हुई पेपर लीक घटनाओं की विस्तृत जांच कराने की भी मांग की.

एनसीपी (शरद पवार) गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने पेपर लीक विरोधी बिल पर बहस के बीच JPC की मांग की, उन्होंने कहा कि कानून में अंदरूनी विरोधाभास हैं. इस लिए इस पर सभी पक्षों की मत जानना बेहद जरुरी है.

NEET प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

सुले ने NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि संसद से ऐसा संदेश जाना चाहिए था कि छात्रों के मुद्दे पर पूरा सदन एकजुट है.

युवा किसी के साथ नहीं, 2029 में मिलेगा जवाब

सुप्रिया सुले ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि देश का युवा उसके साथ है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी न किसी एक दल के साथ है और न ही किसी के खिलाफ स्थायी रूप से खड़ी है. 2029 के चुनाव में ही पता चलेगा कि युवाओं का भरोसा किसके साथ है.

यह भी पढ़ें- एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस:तेजस्वी सूर्या बोले- छात्रों को राजनीति नहीं, समाधान चाहिए...अब सिस्टम हमेशा के लिए होगा मजबूत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola