BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी ने संस्कृत के श्लोक से किया ब्रिक्स का आगाज, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे द्विपक्षीय बातचीत
BRICS Summit 2026 को लेकर सजा हुआ भारत मंडपम
BRICS Summit 2026 LIVE : 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की मेजबानी भारत को सौंपी गई है. यह सम्मेलन 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. वर्ल्ड लीडर्स के आने का सिलसिला जारी है. ब्रिक्स समिट की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें प्रभात खबर के साथ.
BRICS Summit 2026 LIVE : ब्रिक्स का कुनबा और इसके गठन की वजह
ब्रिक्स की शुरुआत साल 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के साथ हुई थी, जिसमें 2010 में दक्षिण अफ्रीका जुड़ा. हाल के वर्षों में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूएई जैसे नए देशों के जुड़ने से इसका दायरा काफी बढ़ गया है. इस मंच के गठन का मुख्य मकसद पश्चिमी देशों के आर्थिक दबदबे को संतुलित करना, वैश्विक व्यापार में डॉलर पर निर्भरता कम करना और विकासशील देशों के बीच आपसी व्यापार व आर्थिक सहयोग को मजबूत मंच देना है.
BRICS Summit 2026 LIVE : नाइजीरिया की विदेश मंत्री पहुंचीं दिल्ली
18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियानका ओडुमेगू-ओजुक्वू दिल्ली पहुंच गई हैं. आपको बता दें कि नाइजीरिया को ब्रिक्स में पार्टनर देश का दर्जा मिला हुआ है. वह सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.
BRICS Summit 2026 LIVE : पीएम मोदी का संदेश: ब्रिक्स में दुनिया की भलाई पर होगी सार्थक बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश शेयर करते हुए उम्मीद जताई कि दिल्ली में जुटने वाले दुनिया भर के नेताओं के बीच सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पूरी दुनिया के कल्याण की भावना को आगे बढ़ाएगा. इसके साथ ही उन्होंने नीति की एक पुरानी सीख का जिक्र करते हुए कहा कि हमें हमेशा अच्छे और गुणी लोगों के साथ ही बातचीत, सहयोग और दोस्ती रखनी चाहिए, और गलत सोच वाले लोगों से किसी तरह का नाता नहीं रखना चाहिए.
BRICS Summit 2026 LIVE : पुतिन का भारत दौरा शुरू, मोदी संग आज अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली पहुंच गए हैं. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस से बाहर पुतिन का यह पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स दौरा है. आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसके बाद शाम को पीएम मोदी 1,000 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाले ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए