कभी प्रोटीन बार तो कभी मखाना…Microsoft के ऑफिस में सुबह से शाम तक के नाश्ते का Free इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

बैकग्राउंड में ऑफिस कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर, गोल घेरे में- ऑफिस में मिलने वाला खाना (PC-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Microsoft Office Free Food: Microsoft जैसी बड़ी कंपनी में मिलने वाली सुविधाएं अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है. एक इंफ्लूएंसर ने रील डालकर बताया कि Microsoft के ऑफिस में फ्री में क्या-क्या खाने को मिलता है. अब इस पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है.

विज्ञापन

Microsoft Office Free Food: अगर ऑफिस में सुबह के नाश्ते से लेकर लंच और शाम के स्नैक्स तक का इंतजाम हो और इसके लिए आपको अपनी जेब से पैसे भी न देने पड़ें, तो कैसा लगेगा? मेट्रो सिटी के कई MNCs यानी कि मल्टी नेशनल कंपनी में ऐसा होता है. सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने Microsoft के ऑफिस में मिलने वाले खाने की एक झलक शेयर की है. दिविज भोला (Divij bhola) ने बताया कि उनके एक दिन के खाने में नाश्ते से लेकर फल, नारियल पानी, मखाना, कोल्ड कॉफी जैसी कई चीज शामिल रहती है. 

विज्ञापन

सुबह के नाश्ते में पॉव भाजी, ब्रेड…इतना कुछ

दिविज भोला के शेयर किए गए फूड टाइमलाइन के मुताबिक, उनके दिन की शुरुआत सुबह 9:05 बजे नाश्ते से हुई. उन्होंने नाश्ते में ब्रेड, पीनट बटर और पाव भाजी खाई.


View on Instagram

इसके साथ एक कप दूध भी लिया. यानी दिन की शुरुआत में ही खाने के लिए कई ऑप्शन मौजूद थे. इसके कुछ ही देर बाद सुबह 9:20 बजे उन्होंने मूसली खाई. नाश्ते के बाद भी खाने-पीने का सिलसिला यहीं नहीं रुका.

ये भी पढ़ें: पहली Job के लिए ऐसे बनाएं Perfect Resume कि रिक्रूटर हो जाए इंप्रेस, जानें क्या डिटेल्स देना है जरूरी

Microsoft के लंच में पनीर, सोया चिली, दाल और रोटी

अब बारी आती है लंच की. दोपहर करीब 1 बजे दिविज ने लंच किया. उनके प्लेट में पनीर, सोया चिली, दाल और रोटी थी. यानी लंच में भी उन्हें अलग-अलग तरह के डिश मिले. 

Microsoft जैसी बड़ी कंपनी में मिलने वाली ऐसी सुविधाएं अक्सर वहां काम करने वाले लोगों की लाइफ को आसान बना देती है. हालांकि, कंपनी के अलग-अलग ऑफिस और लोकेशन पर खाने के ऑप्शन अलग-अलग हो सकते हैं. 

शाम के स्नैक्स में मखाना, कोल्ड कॉफी और प्रोटीन बार

सुबह 9:05 बजे नाश्ते से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक चलता रहा. करीब 3 बजे दिविज ने स्नैक्स में मखाने खाए. इसके साथ उन्होंने कोल्ड कॉफी और एक प्रोटीन बार भी लिया. इसके बाद करीब 4:30 बजे उन्होंने खारी पानी पिया.

समयMicrosoft ऑफिस में क्या खाया
सुबह 9:05 बजेब्रेड, पीनट, पाव भाजी और दूध
सुबह 9:20 बजेमूसली
सुबह 10:15 बजेनारियल पानी
सुबह 11:30 बजेफल
दोपहर 1:00 बजेपनीर, सोया चिली, दाल और रोटी
दोपहर 3:00 बजेमखाना, कोल्ड कॉफी और प्रोटीन बार
शाम 4:30 बजेखारी पानी

शाम के स्नैक्स में मखाना, कोल्ड कॉफी और प्रोटीन बार

सुबह 9:05 बजे नाश्ते से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक चलता रहा. करीब 3 बजे दिविज ने स्नैक्स में मखाने खाए. इसके साथ उन्होंने कोल्ड कॉफी और एक प्रोटीन बार भी लिया. इसके बाद करीब 4:30 बजे उन्होंने खारी पानी पिया.

Microsoft ऑफिस में मिलने वाला खाना बना चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर Microsoft ऑफिस में मिलने वाला खाना और ये रील चर्चा में है. लोगों ने इस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए. एक व्यक्ति ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट में जॉब मिलना किसी सपने के पूरे होने जैसा है. एक व्यक्ति ने सिर्फ खाना, काम नहीं है क्या. कई यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट में ज्वॉइन करने की इच्छा जताई.

बड़ी कंपनियों में मिलने वाली employee benefits की सुविधाएं अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती हैं. इनमें ऑफिस में खाना, स्नैक्स, ड्रिंक्स, कैफेटेरिया और दूसरी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं. खासकर जब कोई कर्मचारी अपनी रोज की ऑफिस लाइफ या खाने की पूरी टाइमलाइन सोशल मीडिया पर शेयर करता है, तो लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: AIIMS देवघर में MBBS स्टूडेंट्स को मिलता है कैसा खाना? सैंडविच से छोले-भटूरे तक, देखें पूरा मेन्यू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola