SBI Clerk PET का एडमिट कार्ड जारी, sbi.bank.in पर करें डाउनलोड
ऑनलाइन एग्जाम की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
SBI Clerk PET Admit Card: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी गया है. इसके माध्यम से कुल 9124 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
SBI Clerk PET Admit Card: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Junior Associates यानी Clerk भर्ती 2026 के लिए Pre-Examination Training (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और PET के लिए पात्र हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना हॉल टिकट जरूर डाउनलोड कर लें.
ऐसे डाउनलोड करें SBI Clerk PET Admit Card
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- वेबसाइट के करियर या Recruitment सेक्शन में जाएं.
- SBI Clerk Junior Associates Recruitment 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अब PET Admit Card से संबंधित लिंक को खोलें.
- यहां मांगी गई Login Details जैसे Registration Number, Roll Number, Password या जन्म तिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद आपका PET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
SBI Clerk PET Admit Card 2026 Download Link
9124 पदों पर हो रही है भर्ती
SBI की इस भर्ती के जरिए Junior Associates के कुल 9124 पद भरे जाएंगे. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी. PET का आयोजन सितंबर 2026 में किया जाना है और इसका एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: SBI से पांचवीं बार कैश निकालते ही कटेंगे ₹15, PNB-HDFC समेत जानें किस बैंक में कितना है चार्ज
प्रीलिम्स परीक्षा में 100 सवाल होंगे
SBI Clerk की Preliminary Examination ऑनलाइन मोड में होगी. इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित हैं. पूरा पेपर 1 घंटे का होगा. English Language से 30 सवाल, Numerical Ability से 35 सवाल और Reasoning Ability से 35 सवाल होंगे. तीनों सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का अलग समय दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएशन के बाद बैंक में सरकारी नौकरी के मौके, जानें कौन-कौन से पद शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए