CTET 2026 की नई डेट जारी, दिसंबर में होगी परीक्षा, देखें शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CTET 2026 Exam Date: सीटीईटी सितंबर सेशन की परीक्षा को किन्ही कारणों से स्थगित कर दिया गया था. पहले ये पर 6 सितंबर 2026 को होने वाली थी. अब परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई है.

विज्ञापन

CTET 2026 Exam Date: सीटीईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटीईटी 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है. जारी शेड्यूल के अनुसार, सीटीईटी सितंबर सेशन की परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CTET 2026 परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र और परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले CTET पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा.

CTET 2026 Exam Notice


CTET Notice
CTET Notice

CTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हुई थी और 10 जून 2026 तक चली. इसके बाद आवेदन प्रक्रिया दोबारा 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक खोली गई थी. उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 7 से 10 सितंबर 2026 तक दिया गया. अब उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी पर फोकस करना होगा. एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक CTET पोर्टल पर नजर रखें.

CTET Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

CTET Paper I में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी. सभी विषय अनिवार्य होंगे.

विषयप्रश्नअंक
Child Development and Pedagogy3030
Mathematics3030
Environmental Studies3030
Language I3030
Language II3030
कुल150150

CTET में सभी प्रश्न Multiple Choice Questions (MCQ) होंगे. प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा. हर प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा में Negative Marking नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola