RRB NTPC 10+2 CBT 2 एडमिट कार्ड जारी, 17 सितंबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
NTPC CBT 2 कैंडिडेट्स की एडमिट कार्ड चेक करते हुए सांकेतिक फोटो
RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 12वीं पास एनटीपीसी (CEN 07/2025) भर्ती के लिए सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB NTPC 10+2 CBT 2 Admit Card: रेलवे में 12वीं पास एनटीपीसी भर्ती (CEN 07/2025) का पहला राउंड पास कर चुके छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 3058 पदों के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-2 (CBT-2) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
सीबीटी-2 का एग्जाम 17 सितंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा. परीक्षा शुरू होने में अब बहुत कम दिन बचे हैं, इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने सीबीटी-1 क्लियर किया है, वे तुरंत अपने संबंधित आरआरबी जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
17 सितंबर को एग्जाम, इन बातों का रखें ध्यान
एग्जाम सेंटर जाने से पहले कैंडिडेट्स इन जरूरी बातों को अच्छे से नोट कर लें.
- अपने एडमिट कार्ड पर दिया गया रिपोर्टिंग टाइम चेक कर लें और सेंटर पर समय से पहले पहुंचें.
- सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा, इसलिए अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें.
- एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ अपनी 2 पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जैसे पैन कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर रखें.
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना सख्त मना है.
ये भी पढ़ें: रेलवे टेक्नीशियन का एप्लीकेशन स्टेटस जारी, फॉर्म एक्सेप्ट हुआ या रिजेक्ट? ऐसे करें चेक
RRB NTPC CBT-2 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले अपने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'CEN 07/2025 NTPC Undergraduate CBT-2 E-Call Letter' लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा.
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) डालें.
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें.
- अब आपका RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसमें अपनी शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम सेंटर का पता चेक कर लें.
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें और संभालकर रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Download NTPC 10+2 UG CBT-II Admit Card
कैटेगरी के हिसाब से कितनी हैं सीटें?
रेलवे की इस भर्ती में 12वीं पास के लिए कुल 3,058 सीटें हैं, जिसका पूरा ब्रेकअप नीचे टेबल में दिया गया है:
| कैटेगरी (Category) | कुल सीटें (Total Posts) |
| जनरल (General) | 1,280 |
| ओबीसी (OBC) | 773 |
| एससी (SC) | 461 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 280 |
| एसटी (ST) | 264 |
| टोटल (Total) | 3,058 |
सीबीटी-2 के बाद पदों के अनुसार टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट होगा, और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Railway Technician भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 6557 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए