IGNOU ने दिसंबर TEE के लिए आवेदन शुरू किया, यहां देखें फीस और फाॅर्म भरने का Last Date

Updated:
विज्ञापन

फाॅर्म भरती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IGNOU Exam Form Dec 2026: IGNOU ने दिसंबर 2026 की थ्योरी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र 10 से 30 सितंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं. जानें फीस, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फॉर्म भरने का पूरा तरीका.

विज्ञापन

IGNOU Exam Form Dec 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) की थ्योरी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने का प्रोसेस शुरू कर दिया है. यह जानकारी IGNOU की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर नोटिफिकेशन जारी करके दिया गया है. अगर आप ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) या ऑनलाइन कोर्स के स्टूडेंट हैं, तो अब आप अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते है.

विज्ञापन

IGNOU Exam Form Date 2026: कब से कब तक फाॅर्म भरने का समय है?

IGNOU के ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टूडेंट 10 से 30 सितंबर 2026 तक बिना किसी लेट फीस के फॉर्म भर सकते हैं. इस दौरान आपको हर थ्योरी पेपर के हिसाब से 200 रुपए फीस देनी होगी. वहीं अगर आप 1 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच फॉर्म भरते हैं, तो आपको 200 रुपए प्रति पेपर फीस के साथ-साथ 1,100 रुपए लेट फीस भी देनी पड़ेगी.

Image

ये भी पढ़ें: NIT में मिला 1.16 करोड़ का प्लेसमेंट, Google समेत 350 कंपनियों से जॉब ऑफर

IGNOU Exam Form Official Portal: किस पोर्टल के माध्यम से भरें फाॅर्म?

IGNOU की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर जाकर फाॅर्म भर सकते हैं. कैंडिडेट्स IGNOU का एग्जाम फाॅर्म भरने के लिए समर्थ पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इंटर में नामांकन लेने का आखिरी मौका, खाली सीटों पर ऐसे पाएं एडमिशन

IGNOU Exam Form Documents Required: किन डाॅक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

  • एनराॅनमेंट नंबर
  • प्रोग्राम, एग्जाम सेंटर और कोर्स कोड
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई गवर्नमेंट आईडी प्रूफ
  • 10वीं, 12वीं और अन्य एजुकेशनल डिटेल्स

IGNOU Exam Form कैसे भरें?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स समर्थ पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं.
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगइन करना होगा.
  • फॉर्म भरते समय अपने सब्जेक्ट और परीक्षा केंद्र का सिलेक्शन ध्यान से करें.
  • अंत में पेमेंट करके स्टूडेंट अपना एग्जाम फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए फाॅर्म का प्रिंट आउट जरूर रखें.
  • एडमिट कार्ड और जरूरी अपडेट्स के लिए कैंडिडेट्स IGNOU के ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर नोटिफिकेशन चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: NIT Jamshedpur में वर्ष 2024-25 में 93.76% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, CSE समेत इन ब्रांच में 82 LPA तक पैकेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola