NEET, JEE वाले ध्यान दें! NTA ने बदला अपना पता, नोट कर लें नया एड्रेस

Updated:
विज्ञापन

NTA ऑफिस (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NTA New Office Address: NTA ने नोटिस जारी कर कहा सभी कैंडिडेट्स को बताया है कि एजेंसी का पता अब बदल गया है. नीट यूजी परीक्षा, जेईई परीक्षा या CUET जैसी अन्य परीक्षा देने वाले NTA के ऑफिस का नया पता नोट कर लें.

विज्ञापन

NTA Office New Address: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने कार्यालय का पता बदल दिया है. इस संबंध में एजेंसी ने नोटिस जारी कर जानकारी भी दी है. ऐसे स्टूडेंट्स जो नीट यूजी परीक्षा, जेईई परीक्षा या CUET जैसी अन्य परीक्षा, जो NTA द्वारा कराई जाती है, में शामिल होते हैं तो वो NTA के नए ऑफिस का एड्रेस नोट कर लें.

विज्ञापन

NTA ने नोटिस जारी कर दी जानकारी 

NTA ने नोटिस जारी कर कहा सभी कैंडिडेट्स, स्टूडेंट्स, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, स्टेकहोल्डर्स, सर्विस प्रोवाइडर और आम जनता को सूचित किया जाता है कि एजेंसी के कार्यालय का स्थान बदल दिया गया है. अब सभी कैंडिडेट्स किसी प्रकार का लेटर कार्यालय के नए पते पर भेज सकेंगे. सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे इस बदलाव का ध्यान रखें और अपने रिकॉर्ड्स में नए पते को अपडेट कर लें.

NTA का नया पता क्या है? 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

5वीं मंजिल, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग

मिंटो रोड, नई दिल्ली - 110002

किन लोगों के लिए जरूरी है अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देशभर में कई महत्वपूर्ण प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं आयोजित करती है. इनमें NEET UG, JEE Main, CUET UG, UGC NET समेत कई प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं. NTA की ओर से इन परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन, एप्लिकेशन प्रोसेस, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट जैसी जानकारियां जारी की जाती हैं. ऐसे में में NTA कार्यालय का नया पता कैंडिडेट्स और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट समेत एजेंसी से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए महत्वपूर्ण है.

NTA को लेकर FAQs


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की स्थापना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 2018 में एक स्वायत्त और स्वतंत्र परीक्षा संस्था के रूप में की थी.

NTA का पूरा नाम National Testing Agency (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) है.

वर्तमान में अभिषेक सिंह, IAS NTA के महानिदेशक हैं. NTA की आधिकारिक Governing Body की जानकारी में उन्हें Director General के रूप में दर्ज किया गया है.

NTA का मुख्य काम उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और फेलोशिप के लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करना है. एजेंसी का उद्देश्य परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और बेहतर तरीके से आयोजित करना है.

NTA JEE Main, NEET UG, CUET UG, UGC-NET, CSIR-NET समेत कई प्रमुख परीक्षाएं आयोजित करता है.

NTA का नया कार्यालय 5वीं मंजिल, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग, मिंटो रोड, नई दिल्ली - 110002 में है.

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले कार्यालय का पता First Floor, NSIC-MDBP Building, Okhla Industrial Estate, New Delhi - 110020 दिया गया था. अब एजेंसी ने कार्यालय का स्थान बदलकर मिंटो रोड कर दिया है.

ये भी पढ़ें: पहली Job के लिए ऐसे बनाएं Perfect Resume कि रिक्रूटर हो जाए इंप्रेस, जानें क्या डिटेल्स देना है जरूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की स्थापना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 2018 में एक स्वायत्त और स्वतंत्र परीक्षा संस्था के रूप में की थी.