बिहार विधान परिषद LDC, DEO का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें Result
जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)
Bihar Vidhan Parishad LDC DEO Final Result 2026: बिहार विधान परिषद सचिवालय ने LDC और DEO भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Bihar Vidhan Parishad LDC, DEO Result 2026: बिहार विधान परिषद में नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. बिहार विधान परिषद सचिवालय ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.
जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट 14 सितंबर 2026 को जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत LDC के 10 और DEO के 35 पद थे. यानी दोनों पदों को मिलाकर कुल 45 वैकेंसी का रिजल्ट जारी किया गया है.
अप्रैल-मई में हुई थी परीक्षा
बिहार विधान परिषद की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू हुई थी. LDC और DEO की प्रारंभिक परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी. इसके बाद आयोग ने अगस्त में दोनों पदों का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी किया था. अब चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर LDC और DEO के लिए अलग-अलग रिजल्ट PDF उपलब्ध कराई गई है.
ये भी पढ़ें: बिहार के डाक विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 1098 पदों पर बंपर भर्ती
ऐसे चेक करें LDC और DEO का रिजल्ट
- सबसे पहले बिहार विधान परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद Recruitment / Result सेक्शन में जाएं.
- यहां LDC या DEO Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रिजल्ट की PDF आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके अपने पास जरूर सेव कर लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
LDC Final Result PDF: Bihar Vidhan Parishad LDC Final Result 2026
DEO Final Result PDF: Bihar Vidhan Parishad DEO Final Result 2026
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर इस फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें अब अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: बैंक में 13,706 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए