बैंक में 13,706 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई
बैंकिंग अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)
IBPS RRB Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) की 13,706 पदों पर चल रही बंपर भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो जल्द बंद होने वाली है. बैंक क्लर्क और पीओ बनने का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के पास अप्लाई करने के लिए अब कुछ ही दिन बचा है. आखिरी तारीख से पहले तुरंत ऐसे भरें फॉर्म.
IBPS RRB 15th Recruitment Last Date: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बेहद जरूरी अलर्ट है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की RRB 15th Recruitment 2026 (RRB XV) भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेडलाइन बेहद नजदीक आ गई है.
कुल 13,706 पदों पर चल रही इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 तय है. अब कैंडिडेट्स के पास अप्लाई करने के लिए एक हफ्ते से भी कम समय बचा है. आखिरी दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ने और वेबसाइट स्लो होने का खतरा रहता है, इसलिए अगर आपने अब तक फॉर्म नहीं भरा है तो तुरंत ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.
क्लर्क और पीओ के सबसे ज्यादा पद, ग्रेजुएट्स के पास बड़ा मौका
इस पूरी भर्ती में सबसे खास बात यह है कि 12 हजार से ज्यादा पद अकेले फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए हैं.
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): कुल 8,183 पद हैं, जिनके लिए किसी भी स्ट्रीम से सिर्फ सामान्य ग्रेजुएशन पास होना काफी है.
- ऑफिसर स्केल-I (पीओ / असिस्टेंट मैनेजर): कुल 4,256 पदों के लिए भी किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा सीधे अप्लाई कर सकते हैं.
- अन्य स्पेशलिस्ट पद: ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III के तहत आईटी, लॉ, एग्रीकल्चर, सीए और जनरल बैंकिंग के 1,267 पद शामिल हैं, जिनमें संबंधित डिग्री और अनुभव मांगा गया है.
कैटेगरी वाइज पदों की डिटेल
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) | 8,183 |
| ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager) | 4,256 |
| ऑफिसर स्केल-II (General Banking Officer) | 666 |
| ऑफिसर स्केल-II (IT Officer) | 182 |
| ऑफिसर स्केल-II (Chartered Accountant) | 81 |
| ऑफिसर स्केल-II (Law Officer) | 46 |
| ऑफिसर स्केल-II (Treasury Manager) | 18 |
| ऑफिसर स्केल-II (Marketing Officer) | 16 |
| ऑफिसर स्केल-II (Agriculture Officer) | 38 |
| ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager) | 220 |
| टोटल | 13,706 |
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
किस पद के लिए कितनी है आयु सीमा?
अलग-अलग पदों के हिसाब से उम्र की सीमा इस प्रकार तय की गई है.
- ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose): 18 से 28 साल.
- ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager): 18 से 30 साल.
- ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 साल तक.
- ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager): 21 से 40 साल तक.
आरक्षित वर्ग (ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी.
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: आवेदन फीस (Application Fee)
| वर्ग / श्रेणी (Category) | आवेदन फीस (Application Fee) |
| जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (UR / OBC / EWS) | 850 रूपये |
| एससी, एसटी और दिव्यांग (SC / ST / PwBD) | 175 रुपये |
IBPS RRB 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर फ्लैश हो रहे 'Apply Online for Common Recruitment Process - RRBs (CRP RRBs XV)' लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी योग्यता के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट या ऑफिसर स्केल के अलग-अलग लिंक का चुनाव करें.
- 'New Registration' पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें.
- इसके बाद लॉगिन करके मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचें दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Link for the Post of Office Assistants (Multipurpose)
Link for the Post of Officers Scale I - II - III
ये भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए