RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, सैलेरी होगी 44 हजार से ज्यादा, यहां देखें आवेदन की Direct Link

Updated:
विज्ञापन

कैंडिडेट की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है, जो 14 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी. यहां जानें एग्जाम फीस, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस और भर्ती से जुड़ी जरूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जारी की गई है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 590 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. आइए इस भर्ती से जुड़ी और डिटेल्स इस आर्टिकल में जानते हैं.

विज्ञापन

RRB Paramedical Recruitment 2026 Important Dates: कब से कब तक है आवेदन का मौका?

RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है. उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए विंडो 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी. भर्ती परीक्षा और रिजल्ट की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है.

RRB Paramedical Recruitment 2026 Official Notification Check Here

How To Apply? भर्ती के लिए अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद आपको रजिस्टर करना होगा.
  • अपना रजिस्ट्रेशन या यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा.
  • आपकी स्क्रीन पर फाॅर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई जानकारियां भरनी होगा.
  • अंत में आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा.
  • उम्मीदवार भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में Chief Manager समेत कई पदों पर भर्ती, 1.2 लाख तक बेसिक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

RRB Paramedical Recruitment 2026 Exam Fee: कितनी है एग्जाम फीस?

RRB पैरामेडिकल भर्ती के लिए General, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस देना होगा. वहीं SC, ST और EBC कैटेगरी के उम्मीदवारों तथा सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस 250 रुपए निर्धारित किया गया है. बता दें कि Stage-I परीक्षा में शामिल होने के बाद Gen और OBC उम्मीदवारों को 400 रुपए तथा अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपए बैंक खाते में रिफंड किए जाएंगे. फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है. इस भर्ती में उम्मीदवारों को 7th पे कमीशन के तहत 44 हजार रूपए से ज्यादा की बेसिक सैलेरी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: UPSC ईपीएफओ में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, 1 लाख से ज्यादा सैलरी और लेवल-10 का पद

RRB Paramedical Recruitment 2026 Age Limit: क्या होनी चाहिए एज लिमिट?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम एज लिमिट पद के अनुसार 40 वर्ष तक निर्धारित है. अलग-अलग पदों के लिए एज लिमिट में अंतर हो सकता है. RRB के नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी.

RRB Paramedical Recruitment 2026 Eligibility: क्या होनी चाहिए एलिजिबिलिटी?

पद का नामएजुकेशनल एलिजिबिलिटी
Nursing SuperintendentGNM या BSc Nursing
Pharmacist (Entry Grade)फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा
Radiographer (X-Ray Technician)Radiography, X-Ray Technician और Radiodiagnosis Technology में डिप्लोमा
Health & Malaria Inspector Grade-IIChemistry के साथ BSc और Health/Sanitary Inspector में 1 वर्षीय डिप्लोमा
Lab Assistant Grade-IIMedical Laboratory Technology (DMLT) में डिप्लोमा
Dialysis TechnicianBSc और Hemodialysis में डिप्लोमा
ECG TechnicianECG Laboratory Technology, Cardiology, Cardiology Technician या Cardiology Techniques में डिग्री या डिप्लोमा

RRB Paramedical Recruitment 2026 Selection Mode: कैसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन?

RRB पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा. सभी निर्धारित चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पैरामेडिकल पद पर नियुक्ति दी जाएगी.

Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UP में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू, PET 2025 वाले ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola