बैंक ऑफ इंडिया में Chief Manager समेत कई पदों पर भर्ती, 1.2 लाख तक बेसिक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Updated:
विज्ञापन

बैंकिंग अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BOI SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. बैंक ने चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर और लॉ व आईटी ऑफिसर समेत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर से 25 सितंबर तक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bank of India SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पद पर करियर बनाने की सपना देखने वाले युवाओं के लिए बढ़िया अवसर सामने आया है. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

विज्ञापन

इस भर्ती के तहत चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर (लॉ/सिक्योरिटी/फायर) और सिविल इंजीनियर जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. बैंक ने इसके लिए आज से यानी 10 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, वे 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

पद और कैटेगरी वाइज सीटों का डिटेल

पदस्केलजनरलOBCEWSSCSTकुल पद
चीफ मैनेजरस्केल-IV6211010
सीनियर मैनेजरस्केल-III221347349
मैनेजर / लॉ / फायर / सिक्योरिटी ऑफिसरस्केल-II513111178118
ऑफिसर / सिविल इंजीनियरस्केल-I13724228
कुल9253182913205

पे-स्केल की बात करें तो स्केल-I ऑफिसर का बेसिक पे 48,480 रुपये से शुरू होता है, जबकि चीफ मैनेजर (स्केल-IV) के पद पर बेसिक पे 1,02,300 रुपये तक जाता है. इसके साथ डीए, एचआरए और अन्य बैंक भत्ते भी मिलते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई? (योग्यता और उम्र सीमा)

  • शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी या इंजीनियरिंग (BTech) की डिग्री होनी चाहिए. तकनीकी और सीनियर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव भी जरुरी है.
  • उम्र सीमा: 1 अगस्त 2026 के आधार पर न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र पद के अनुसार 35 से 42 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग (ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली 150 पदों पर भर्ती, 1 लाख 50 हजार तक सैलरी

Bank of India SO Recruitment 2026: आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 1180 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स को केवल 175 रुपये फीस देनी होगी. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है. बाकि जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते है.

Bank of India SO Recruitment 2026 Official Notification

Bank of India SO के लिए कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर तक इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया के आईबीपीएस रिक्रूटमेंट पोर्टल ibpsreg.ibps.in/boiaug26 पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Click here for New Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बनाएं.
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव और पर्सनल डिटेल्स ध्यान से भरें.
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंड रिटन डिक्लेरेशन तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें.
  • अब अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस का भुगतान करें.
  • सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म का प्रीव्यू चेक कर लें .
  • अंत में फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

ये भी पढ़ें: UPSSSC LEO के 1251 पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola