दिल्ली हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली 150 पदों पर भर्ती, 1 लाख 50 हजार तक सैलरी
जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)
Delhi High Court SPA and PA Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती निकली है. ग्रेजुएट युवा 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सैलरी, योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी डिटेल यहां देखें.
Delhi High Court Recruitment 2026: कोर्ट में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती निकाली है.
इन पदों के लिए 15 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं. जिन युवाओं के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री है और इंग्लिश शॉर्टहैंड व टाइपिंग अच्छी है, वे 5 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
पद, वैकेंसी और सैलरी का पूरा हिसाब
इस भर्ती के तहत दो अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जा रही हैं.
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): कुल 117 पद. यह 7th Pay Commission के लेवल-8 की पोस्ट है, जिसमें बेसिक पे 47,600 से शुरू होकर भत्तों के साथ 1,51,100 प्रति माह तक जाती है.
- पर्सनल असिस्टेंट (PA): कुल 33 पद. यह लेवल-7 की पोस्ट है, जिसमें बेसिक पे 44,900 से लेकर 1,42,400 प्रति माह तक का पे-स्केल मिलता है.
कौन कर सकता है अप्लाई? (योग्यता और उम्र)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी.
वहीं शैक्षणिक योग्यता और स्किल की बात करें तो-
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट (WPM) और कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग में 40 WPM की स्पीड जरूरी है.
- पर्सनल असिस्टेंट (PA) के लिए: किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, इंग्लिश शॉर्टहैंड में 100 WPM और इंग्लिश टाइपिंग में 40 WPM की स्पीड होनी चाहिए. साथ ही बेसिक कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है.
ये भी पढ़ें: SSC JE की 1748 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई
एप्लीकेशन फीस और फॉर्म सुधार की तारीखें
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1500 रुपये रखी गई है. एससी-एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 1300 रुपये फीस देनी होगी. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.
फॉर्म भरने के बाद अगर कोई गलती हो जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
Delhi High Court SPA and PA Recruitment 2026
कैसे होगा सेलेक्शन?
कैंडिडेट्स का चयन पांच चरणों के टेस्ट के बाद किया जाएगा:
- सबसे पहले इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट होगा.
- इसके बाद इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट लिया जाएगा.
- शॉर्टहैंड पास करने वालों का मेन (डिस्क्रिप्टिव) रिटन एग्जाम होगा.
- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
- आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी.
ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 70 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए