20 स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, Google Microsoft में मिला प्लेसमेंट, 1.2 करोड़ का पैकेज देकर छा गया ये कॉलेज
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Best BTech College: IIT कानपुर के कुछ स्टूडेंट्स ने कॉलेज से निकलते-निकलते एक रिकॉर्ड बना दिया है. इस बार का प्लेसमेंट सीजन सिर्फ नौकरी बांटने वाला नहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने वाला साबित हुआ है. यहां के 1,969 स्टूडेंट्स की उम्मीदों से लेकर 1.2 करोड़ के सैलरी पैकेज तक, हर आंकड़ा अपने आप में एक कहानी कह रहा है.
Best BTech College: जब भी प्लेसमेंट सीजन आता है, हर कॉलेज में एक अलग ही माहौल बन जाता है. कोई इंटरव्यू की तैयारी में लगा होता है तो कोई रिज्यूमे को पॉलिश करने में जुटा रहता है. लेकिन इस बार IIT कानपुर के नंबर्स ने सबको हैरान कर दिया है. चलिए एक-एक करके इस बार के प्लेसमेंट को समझते हैं, वो भी बिल्कुल आसान भाषा में.
रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा
इस बार प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 1,969 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. मतलब लगभग दो हजार बच्चे लाइन में खड़े थे कि कब उनका नंबर आए और कब उन्हें ऑफर लेटर मिले. इतनी बड़ी संख्या खुद ही बताती है कि कैंपस में कॉम्पिटिशन कितना जबरदस्त रहा होगा.
प्लेसमेंट रेट का सच क्या निकला
अब बात करते हैं असली मुद्दे की. इन 1,969 स्टूडेंट्स में से 1,078 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिल गया. इसका मतलब प्लेसमेंट रेट रहा 54.8%. यानी हर दूसरा बच्चा किसी न किसी कंपनी में सेट हो गया. आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्लेस होना वाकई बड़ी बात है.
| सैलरी रेंज (LPA) | स्टूडेंट्स की संख्या |
| 10 लाख से कम | 76 |
| 10-20 लाख | 355 |
| 20-30 लाख | 219 |
| 30-50 लाख | 180 |
| 50 लाख से ज्यादा | 64 |
PPO वालों की तो मौज ही मौज है
जिन स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के दौरान ही कंपनी पसंद आ गई, उनके लिए PPO यानी प्री-प्लेसमेंट ऑफर किसी जैकपॉट से कम नहीं होता. इस बार 254 स्टूडेंट्स को PPO मिला. मतलब इन बच्चों को फाइनल प्लेसमेंट की टेंशन ही नहीं लेनी पड़ी, इंटर्नशिप में ही मेहनत रंग लाई.
ये भी पढ़ें: DTU का टॉप BTech ब्रांच, Amazon और Google में प्लेसमेंट का मौका
Google Microsoft ने भी दिल जीत लिया
इस पूरे प्लेसमेंट सीजन में Google India और Microsoft India ने भी कैंपस में जमकर हायरिंग की. Google India ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और PIO-PPO प्रोफाइल्स के लिए CSE और EE ब्रांच के स्टूडेंट्स को चुना.
वहीं Microsoft India ने डेटा साइंटिस्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसी प्रोफाइल्स के लिए CSE, EE, मैथ्स और केमिकल ब्रांच तक के बच्चों को मौका दिया. यानी सिर्फ एक ब्रांच नहीं बल्कि अलग-अलग फील्ड के स्टूडेंट्स को इन दिग्गज कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.
IIT Kanpur Placement 2026 Statistics Check Here
अब सैलरी का गणित समझ लो
सैलरी की बात करें तो एवरेज CTC रहा ₹24.87 लाख सालाना. मीडियन CTC ₹20 लाख रहा, यानी ज्यादातर स्टूडेंट्स इसी के आसपास सेट हुए. लेकिन सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा है हाईएस्ट CTC का, जो पहुंचा ₹120 लाख यानी 1.2 करोड़ रुपये सालाना तक. सोचो जरा, कॉलेज से निकलते ही 1.2 करोड़ का पैकेज मिलना किसी सपने से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें: BTech CSE को झटका, इस ब्रांच को मिले सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए