बांकीपुर उपचुनाव: वोट डालने के बाद ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- PK सिर्फ 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देखते हैं
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एनडीए को प्रशांत किशोर से कोई चुनौती नहीं है और वे 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देखते रहते हैं.
Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह ने विपक्ष के साथ-साथ जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है और हर मतदाता को बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए.
ललन सिंह ने बताया कि वह संसद का सत्र चलने के बावजूद विशेष रूप से दिल्ली से पटना सिर्फ वोट डालने आए हैं और मतदान के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए.
प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि जन सुराज या प्रशांत किशोर से एनडीए को कोई चुनौती नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, लेकिन नतीजे सबके सामने हैं. इस बार भी उनकी कोई संभावना नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते रहते हैं. बिहार की जनता हवाबाजी करने वालों को स्वीकार नहीं करती."
इस दौरान ललन सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी के व्यवहार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं और बिना तथ्यों के आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के पद पर रहते हुए राहुल गांधी को जिम्मेदार आचरण करना चाहिए. ललन सिंह ने दावा किया कि इसी तरह की राजनीति के कारण कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है और यदि यही नेतृत्व जारी रहा तो पार्टी का भविष्य और मुश्किल में पड़ जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए