Bankipur By Election: बांकीपुर में सिर्फ 34.30 प्रतिशत वोटिंग, तेजस्वी बोले- राजद की जीत तय, भाजपा को लेकर क्या बोले
तेजस्वी यादव
Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. कुल 34.30 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. 3 अगस्त को आने वाले नतीजों से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस सीट पर बीजेपी की हार तय है और महागठबंधन प्रत्याशी रेखा गुप्ता जीतेंगी.
Bankipur By Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस उपचुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. इसके बाद यहां दोबारा चुनाव कराना पड़ा. अब इस सीट पर पड़े वोटों की गिनती और नतीजे का ऐलान 3 अगस्त को किया जाएगा.
त्रिकोणीय मुकाबले के बीच कड़े कांटे की टक्कर
इस बार बांकीपुर सीट पर मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा माना जा रहा है. बीजेपी की ओर से नीरज कुमार सिन्हा मैदान में हैं. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की टीम भी पूरी ताकत के साथ ताल ठोक रही है. इसके साथ ही महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही हैं.
तेजस्वी यादव का बड़ा दावा- बीजेपी की हार तय
वोटिंग खत्म होने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया है. आरजेडी कार्यालय में करीब चार घंटे तक चले लंबे मंथन और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर तेजस्वी ने दावा किया कि बांकीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की हार निश्चित है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन उम्मीदवार रेखा गुप्ता इस चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करने जा रही हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय राजनीति को जाएगा नया संदेश
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बांकीपुर में हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रभाव वाली सीट पर हार का असर सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं रहेगा. 3 अगस्त को आने वाला बांकीपुर का नतीजा न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश की राजनीति को एक नया और बड़ा संदेश देगा.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए