रोहतास जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में अहम फैसले, हर सदस्य को पांच नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

रोहतास जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक में उपस्थित सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. हर माह नियमित बैठकें, सदस्यता अभियान को गति देने और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया.

विज्ञापन

Rohtas News: रोहतास जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक पाली रोड स्थित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद ने की. इस दौरान संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

विज्ञापन

हर महीने नियमित होगी बैठक

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब चैंबर की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित की जाएगी. साथ ही प्रत्येक बैठक अलग-अलग सदस्यों के प्रतिष्ठान पर होगी, ताकि सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके. अगली बैठक काशीनाथ प्रसाद के प्रतिष्ठान पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

सदस्यता अभियान को मिलेगा जोर

संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए अगस्त 2026 के दौरान प्रत्येक सदस्य को कम-से-कम पांच नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया. बैठक में सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

बैंक खाते से होंगे सभी वित्तीय लेनदेन

बैठक में तय किया गया कि सदस्यों से प्राप्त सदस्यता शुल्क वीरेंद्र कुमार सोनी के माध्यम से एकत्र कर चैंबर के बैंक खाते में जमा कराया जाएगा. संगठन के सभी वित्तीय व्यय बैंक खाते से चेक के माध्यम से किए जाएंगे, ताकि वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे. इसके अलावा प्रत्येक छह माह पर आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चैंबर का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेगा और उनके समाधान की मांग करेगा.

अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती ही व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान का आधार है. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में दीपू प्रसाद, दीपक प्रसाद, संतोष सिंह, विनोद कुमार सिंह, अमित कश्यप, काशीनाथ प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, दीपेंद्र अग्रवाल, रवि कुमार, अविनाश कुमार, वीरेंद्र कुमार सोनी, मृत्युंजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन