सूर्यपुरा सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर चिकित्सकों की उपस्थिति तक जांची
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में निरीक्षण करते सीएस | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : सासाराम प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन मणिराज रंजन ने निरीक्षण किया. उन्होंने जर्जर भवनों का जायजा लिया और खाली जमीन पर हर्बल गार्डेन विकसित करने का सुझाव दिया. अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, लेकिन कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं.
Sasaram News : सासाराम प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शुक्रवार को सिविल सर्जन मणिराज रंजन ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र परिसर की साफ-सफाई, शौचालय, ओपीडी, प्रसव कक्ष, आउटडोर, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण काउंटर समेत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की.
जर्जर भवनों का लिया जायजा, खाली जमीन भी देखी
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में स्थित पुराने जर्जर राजकीय औषधालय भवन का भी जायजा लिया. इसके अलावा करीब 30 वर्ष पूर्व चिकित्सकों के लिए बनाये गये अर्धनिर्मित एवं जर्जर आवासीय भवन का भी निरीक्षण किया.
उन्होंने अस्पताल परिसर में करीब दो बीघा खाली पड़ी जमीन का भी जायजा लिया. जमीन पर उगी घास एवं झाड़ियों की सफाई कराने के बाद वहां स्वास्थ्य विभाग अथवा सांसद-विधायक मद से हर्बल गार्डेन विकसित करने की बात कही. साथ ही सीमेंटेड कुर्सियां एवं रोशनी की व्यवस्था कराने का भी सुझाव दिया.
Also Read : सासाराम में दुर्गा पूजा से पहले नोखा में मांस-मछली दुकानों पर सख्ती, लाइसेंस के बिना बिक्री पर होगी कार्रवाई
मरीजों और परिजनों को मिलेगी बैठने की सुविधा
सिविल सर्जन ने कहा कि खाली जमीन पर हर्बल गार्डेन, कुर्सियों एवं रोशनी की व्यवस्था होने से अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बैठने और कुछ समय आराम करने की सुविधा मिलेगी.
Also Read : मांझरकुंड में सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भोजन किया, विवाद के बाद वन विभाग ने बदल दिया नियम
अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक, सुधार के दिये निर्देश
निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि सीएचसी की जांच के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयीं. हालांकि, कुछ बिंदुओं पर और सुधार की आवश्यकता है. इसे लेकर मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश एवं स्वास्थ्य प्रबंधक इरफान खान को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक के समन्वय की सराहना
सिविल सर्जन ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के बीच बेहतर समन्वय बना हुआ है. इसके कारण स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है, जो संतोषजनक है. अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधार लगातार किये जा रहे हैं.
निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला आयुष्मान समन्वयक कृष्णा कुमार, डॉ. राजू कुमार, लेखपाल कविता कुमारी, लिपिक विक्रम प्रताप, अनिल शर्मा, सोनू कुमार, अंबिका सिंह, राजीव कुमार, विद्या भूषण लाल सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
Also Read : सासाराम : दो घरों में चोरी, लाखों के सामान और गहने ले गये चोर, दो बैग बरामद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए