सासाराम में दुर्गा पूजा से पहले नोखा में मांस-मछली दुकानों पर सख्ती, लाइसेंस के बिना बिक्री पर होगी कार्रवाई
जांच करते सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : नोखा नगर परिषद प्रशासन ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शहर की साफ-सफाई और बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। खुले में मांस-मछली की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है.
Sasaram News : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नोखा नगर परिषद प्रशासन ने शहर की साफ-सफाई और बाजार व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. नगर क्षेत्र में अब खुले में मांस-मछली की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. नगर परिषद ने मांस-मछली की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है. बिना लाइसेंस कारोबार करते पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
मस्जिद रोड की मछली और मीट मंडी होगी शिफ्ट
नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में स्वच्छता, यातायात और बाजार व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. वार्ड संख्या 15 और 19 में मस्जिद रोड स्थित मछली मंडी और मीट मंडी को एक माह के अंदर हटाकर बाजार समिति परिसर में व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया है.
इसके लिए संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जायेंगे.
Also Read : केसठ में मौसम आधारित शारदीय किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गयी उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी
खुले में बिक्री से गंदगी और यातायात की समस्या
सिटी मैनेजर ने बताया कि सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री से गंदगी फैलने के साथ आवागमन भी प्रभावित होता है. कई जगहों पर मांस-मछली के अवशेष खुले में फेंके जाने से दुर्गंध और स्वच्छता की समस्या उत्पन्न होती है.
बाजार समिति परिसर में दुकानों को व्यवस्थित करने से साफ-सफाई के साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा.
दुकानदारों को लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
नगर परिषद प्रशासन ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने और लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. दुर्गा पूजा से पहले शुरू हुई इस कार्रवाई से खुले में मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप है. नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
नगर परिषद के कर्मचारी रहे मौजूद
मौके पर टैक्स दारोगा सतनारायण प्रसाद, दीपक कुमार, अशोक कुमार सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे.
Also Read : डुमरांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सैकड़ों हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए