पीडीएस दुकानदारों की बैठक में केवाईसी पूरा कराने पर जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
बैठक में जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को आवश्यक निर्देश देते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आकाशदीप | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : नोखा प्रखंड में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक हुई. इसमें राशन लाभुकों के केवाईसी को समय पर पूरा कराने और वितरण में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया. लापरवाही पर दुकानदारों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.
Sasaram News : नोखा प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राज दीप की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राशन लाभुकों के केवाईसी समेत आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.
राशन कार्डधारियों का समय पर केवाईसी कराने का निर्देश
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राज दीप ने सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के राशन कार्डधारियों का केवाईसी निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पूरा कराएं. उन्होंने कहा कि लाभुकों को केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया जाये, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ लेने में परेशानी नहीं हो.
उन्होंने दुकानदारों को लाभुकों से संबंधित आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों का सही तरीके से सत्यापन करने तथा रिकॉर्ड को अद्यतन रखने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि केवाईसी के नाम पर लाभुकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाये.
Also Read : सासाराम : दो घरों में चोरी, लाखों के सामान और गहने ले गये चोर, दो बैग बरामद
राशन वितरण में पारदर्शिता बरतने पर जोर
बैठक में राशन वितरण के दौरान पारदर्शिता बरतने, लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने और वितरण से संबंधित रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया. आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभुकों तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है.
लापरवाही मिलने पर दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित पीडीएस दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
डीलर संघ के पदाधिकारी समेत दुकानदार रहे मौजूद
बैठक में जिला डीलर संघ के महामंत्री जाकिर हुसैन उर्फ गुड्डन, सुमनत कुमार, हारून रसीद, राम देव, ललन सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता सहित प्रखंड क्षेत्र के पीडीएस दुकानदार मौजूद रहे.
Also Read : रोहतास में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए