करगहर में हाईमास्ट लाइट, सामुदायिक शौचालय व छठ घाट निर्माण की मांग, सांसद को सौंपा पत्र
उपेन्द्र कुशवाहा से मिलकर करगहर की समस्याओं से अवगत कराते विवेक सिंह कुशवाहा | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : करगहर प्रखंड क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए विकासशील इंसान पार्टी के रोहतास जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को एक पत्र सौंपा है. पत्र में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण जनसुविधाओं की मांग की गई है.
Sasaram News : करगहर प्रखंड क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों और जनसुविधाओं को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के रोहतास जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखा है. उन्होंने क्षेत्र में जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों को स्वीकृत कराने की मांग की है.
पांच हाईमास्ट/स्ट्रीट लाइट लगाने का आग्रह
पत्र में उन्होंने करगहर बाजार और आसपास के क्षेत्र में पांच हाईमास्ट/स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे बाजार आने वाले ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी.
Also Read : रोहतास में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर
सामुदायिक शौचालय व पेशाबघर बनाने की मांग
विवेक सिंह कुशवाहा ने करगहर क्षेत्र में दो सामुदायिक शौचालय और चार सामुदायिक पेशाबघर के निर्माण का भी आग्रह किया है. इन सुविधाओं के निर्माण से बाजार आने वाले लोगों को सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.
छठ घाट निर्माण से मिलेगी श्रद्धालुओं को सुविधा
पत्र के माध्यम से करगहर में छठ घाट के निर्माण की भी मांग की गयी है. उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में आवश्यक जनसुविधाओं का विकास होने से आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
जनहित के कार्यों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद
उन्होंने कहा कि यदि सांसद के माध्यम से इन जनहित के कार्यों को स्वीकृति मिलती है और योजनाएं धरातल पर उतरती हैं, तो इससे करगहर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.
Also Read : सासाराम : दो घरों में चोरी, लाखों के सामान और गहने ले गये चोर, दो बैग बरामद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए