केसठ में मौसम आधारित शारदीय किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गयी उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी
शारदीय किसान गोष्ठी में उपस्थित किसान | Prabhat Khabar Network
Buxar News : केसठ, बक्सर में प्रखंड स्तरीय मौसम आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. किसानों को उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य, और सिंचाई प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक खेती अपनाने की अपील की गई.
Buxar News : केसठ प्रखंड के कृषि कार्यालय परिसर में बिहार सरकार के कृषि विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय मौसम आधारित शारदीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान और प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीटीएस प्रफुल्ल कुमार ने की, जबकि संचालन कृषि समन्वयक हरिश्चंद्र पासवान ने किया.
किसानों को उन्नत बीज और मृदा स्वास्थ्य की दी जानकारी
गोष्ठी के दौरान प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं अन्य संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने किसानों को उन्नत बीज, उन्नत किस्म, मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई एवं जल प्रबंधन, फसल संरक्षण और मौसम आधारित कृषि सलाह समेत समसामयिक कृषि तकनीक की जानकारी दी. किसानों को खेती में उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह भी दी गयी.
Also Read : सीवान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच बांटे फल
सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी
अधिकारियों ने किसानों को सरकार और कृषि विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की गयी.
Also Read : नौतन में इस बार नहीं निकलेगा अखाड़े का जुलूस, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्थगित
किसानों के बीच बांटी गयी कृषि बुकलेट
कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि से संबंधित बुकलेट भी वितरित की गयी. इसमें कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों और योजनाओं का विवरण उपलब्ध कराया गया. गोष्ठी में किसानों ने कृषि संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर लेखापाल प्रफुल्ल कुमार, किसान सलाहकार अमरेंद्र कुमार प्रसाद, रितेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : सीवान में एक माह पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने चोट को बताया वजह
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए