बक्सर में 3 फीडर की बिजली 3 घंटे रहेगी गुल, ब्रह्मपुर-नुआंव-रानीपुर में आज बिजली कटौती, पानी पहले कर लें स्टोर
सांकेतिक तस्वीर
शुक्रवार को बक्सर के ब्रह्मपुर, नुआंव और रानीपुर फीडर से बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी. विद्युत विभाग द्वारा नए लाइन में तार जोड़ने का कार्य किया जाएगा.
प्रतिनिधि, बक्सर. ब्रह्मपुर, नुआंव और रानीपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को शुक्रवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने इसकी जानकारी दी है.
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि महाराजगंज में बन रहे नये विद्युत लाइन में तार जोड़ने का कार्य किया जाना है. कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी. शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्रह्मपुर, नुआंव और रानीपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
नये लाइन में तार जोड़ने का होगा काम
निर्धारित अवधि में नये विद्युत लाइन में तार जोड़ने के साथ अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य भी पूरे किये जाएंगे. विभाग के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी.
उपभोक्ताओं से जरूरी तैयारी करने की अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है. विभाग ने घरों में पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्था पहले से कर लेने की सलाह दी है, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी कम हो.
नये विद्युत लाइन से आपूर्ति में होगा सुधार
विभाग के अनुसार नये विद्युत लाइन के निर्माण से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में सुधार का लाभ मिलने की उम्मीद है.
ALSO READ : बक्सर में किसान गोष्ठी, खरीफ फसल की सुरक्षा और आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए