राजपुर में 21 सितंबर को दिव्यांग बच्चों के लिए मूल्यांकन-सह-जांच शिविर, यूडीआईडी कार्ड बनाने में मिलेगी मदद

Updated:
विज्ञापन

राजपुर मुख्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : राजपुर प्रखंड में 21 सितंबर को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन हो रहा है. इस शिविर में बच्चों का प्रमाणीकरण किया जाएगा और उनकी सहायक उपकरणों की आवश्यकता का आकलन होगा. यूडीआईडी कार्ड बनाने में भी मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Buxar News : राजपुर प्रखंड के बीआरसी परिसर में आगामी 21 सितंबर को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के प्रमाणीकरण और सहायक उपकरणों की आवश्यकता के आकलन के लिए प्रखंड स्तरीय मूल्यांकन-सह-जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाला यह शिविर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा.

विज्ञापन

6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चे होंगे शामिल

शिविर में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी कोटि के दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति होगी. इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया है, ताकि पात्र बच्चों की शिविर में सहभागिता सुनिश्चित हो सके.

मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे प्रमाणीकरण

सिविल सर्जन द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शिविर में दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण करेगी. इसके साथ ही बुनियाद केंद्र में कार्यरत पुनर्वास विशेषज्ञ बच्चों और उनके अभिभावकों को आवश्यक परामर्श देंगे.

यूडीआईडी कार्ड बनाने में भी मिलेगा सहयोग

शिविर में दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी कार्ड बनाने में भी सहयोग किया जाएगा. सहायक उपकरणों की आवश्यकता का आकलन कर बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी.

बच्चों और अभिभावकों के लिए नि:शुल्क अल्पाहार व पेयजल

शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अल्पाहार एवं पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी. अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों से बच्चों और उनके अभिभावकों को निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचाने की अपील की है.

Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बक्सर में भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया रक्तदान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन