पीएम मोदी के जन्मदिन पर 11 हजार दीपों से जगमगाया शहर, भाजपा ने की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

Updated:
विज्ञापन

दीप जलाती भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बक्सर भाजपा ने "आशीर्वाद का दीप" कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यकर्ताओं ने 11 हजार दीये जलाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.

विज्ञापन

Buxar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बक्सर भाजपा की ओर से गुरुवार को “आशीर्वाद का दीप” कार्यक्रम के तहत भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बक्सर स्टेशन से कवलदह पोखरा, अंबेडकर चौक, ज्योति चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक के रास्ते रामरेखा घाट तक 11 हजार दीप जलाये.

विज्ञापन

दीपों की रोशनी से जगमगाया पूरा मार्ग

दीपों की रोशनी से पूरा मार्ग जगमगा उठा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लास और उमंग के साथ “आशीर्वाद का दीप” जलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल जीवन एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की.

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, आत्मनिर्भरता और विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें “भारत के आधुनिक विश्वकर्मा” बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की.

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय, अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुपेश चौरसिया तथा नंदलाल पंडित सहित सभी जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मुख्य रूप से सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थी.

Also Read : सीवान: रोहित हत्याकांड में जीबी नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष निलंबित, शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में था आक्रोश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन