प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर AISA-RYA का प्रदर्शन, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को AISA और RYA ने 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाया. संगठन ने गोबर से बने केक काटकर और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया.

विज्ञापन

Buxar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को AISA और RYA की बक्सर जिला इकाई ने ज्योति चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. संगठन की ओर से इस दिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

विज्ञापन

Also Read : हाजीपुर में जमीन के टुकड़े के लिए 19 वर्षीय युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

गोबर से बने केक को काटकर जताया विरोध

कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गोबर से बने केक को काटकर अपना विरोध जताया. इसके बाद पुतले को चप्पल और बोतलों की माला पहनाकर उसका दहन किया गया. कार्यक्रम का संचालन AISA के बक्सर जिला सचिव अखिलेश ठाकुर ने किया.

मौके पर AISA जिला सचिव अखिलेश ठाकुर, मिथुन कुमार, अंशु कुशवाहा, नगर सचिव ओम प्रकाश, संध्या पाल, संजय सिंह, RYA नेता कृष्ण यादव, परवेज, वकार, सुनील यादव, रंजीत यादव, सोनू, गोल्डन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे.

बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया

कार्यक्रम में AISA और RYA कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में छात्र-युवा बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं. उन्होंने बिहार में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने और दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों की मौत का भी उल्लेख किया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन गंभीर मुद्दों के बीच लोगों का ध्यान अन्य आयोजनों की ओर मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर भी उठाये सवाल

कार्यकर्ताओं ने बिहार में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाये. AISA नेताओं ने सम्राट चौधरी द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को दीया जलाने के आदेश की आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच इस आयोजन में बड़ी मात्रा में तेल खर्च किया जा रहा है.

संगठन ने सरकार से बेरोजगारी और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देने की मांग की.

Also Read : हाजीपुर में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद महिला थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में प्रथम दृष्टया आचरण संदिग्ध

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन