हाजीपुर में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद महिला थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में प्रथम दृष्टया आचरण संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी की फाइल तस्वीर| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : हाजीपुर में एक महिला थानाध्यक्ष को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में यह बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन

Hajipur News : महिला थाना कांड संख्या 64/25 से जुड़े एक मामले में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है.

विज्ञापन

तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर वायरल ऑडियो क्लिप की तकनीकी जांच करायी गयी थी. जांच में ऑडियो क्लिप प्रामाणिक पायी गयी. शुरुआती पड़ताल के अनुसार, यह ऑडियो क्लिप 22 अगस्त 2026 की बतायी गयी है. पुलिस अब थाने के सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है.

अभियुक्त का नाम केस से हटाने के एवज में घूस मांगने का आरोप

संपूर्ण मामले की जांच सदर-2 लालगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल मंडल द्वारा की गयी. जांच रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल ऑडियो में महिला थानाध्यक्ष द्वारा एक अभियुक्त के परिजनों से उसका नाम केस से हटाने के एवज में अनैतिक लाभ के रूप में रिश्वत मांगने की बात सामने आयी है.

कई पुलिसकर्मियों और संबंधित लोगों से हुई पूछताछ

जांच के दौरान कई पुलिसकर्मियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की गयी. इसके साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों का भी परीक्षण किया गया. जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी का आचरण प्रथम दृष्टया संदिग्ध और अनैतिक पाया गया. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है.

Also Read : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ, बाल विवाह व नशा मुक्ति पर हुई गोष्ठी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन