सीवान में एक माह पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने चोट को बताया वजह

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : सीवान के रोहड़ा महुआ टोला गांव में मारपीट के बाद घायल हुए एक युवक की मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि करीब एक महीने पहले हुई हाथापाई में लगी चोट के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News : बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहड़ा महुआ टोला गांव में करीब एक माह पूर्व दो पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की गुरुवार की शाम मौत हो गयी. मृतक की पहचान जयराम शर्मा के पुत्र नारद शर्मा (42) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व आपसी विवाद को लेकर नारद शर्मा और पड़ोसी विश्वकर्मा शर्मा के पुत्र मिथिलेश शर्मा के बीच मारपीट हुई थी. इस घटना में नारद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये थे. परिजनों के अनुसार, बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, सीवान ले जाया गया था. इलाज के बाद वह घर पर ही रह रहे थे.

अचानक बिगड़ी तबीयत, घर पर हुई मौत

गुरुवार की शाम अचानक नारद शर्मा की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व हुई मारपीट के दौरान लगी चोट के कारण ही नारद शर्मा की मौत हुई है.

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read : सीवान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच बांटे फल

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छोटन कुमार और डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले की स्थिति के बारे में जानकारी जुटायी.

पुलिस ने परिजनों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

Also Read : सीवान में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, फायरिंग की चर्चा से मड़कन गांव में तनाव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन