बक्सर : खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड में खेत में पटवन करते समय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Buxar News : ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र के पोखर हां पंचायत के बंशवर गांव में गुरुवार की शाम खेत में पटवन करने के दौरान बिजली का करंट लगने से 63 वर्षीय किसान उदित यादव की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और किसान को तत्काल बिजली के संपर्क से अलग कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

पटवन के दौरान बिजली के संपर्क में आए किसान

जानकारी के अनुसार, उदित यादव गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर से खेत की ओर गए थे. खेत में पटवन का काम चल रहा था. इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए. अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

Also Read : सीवान में एक माह पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने चोट को बताया वजह

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली का संपर्क हटाया और किसान को वहां से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर ले जाया जाने लगा. परिजनों और ग्रामीणों को उम्मीद थी कि समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकेगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

Also Read : सीवान में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, फायरिंग की चर्चा से मड़कन गांव में तनाव

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

किसान की मौत से गांव में शोक

उदित यादव की मौत की खबर जैसे ही बंसवार गांव में पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे. अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि खेत में पटवन के लिए घर से निकले उदित यादव अब वापस नहीं लौटेंगे. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read : सीवान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच बांटे फल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन