बक्सर : राजपुर के बहुआरा गांव से आठ दिनों से गायब सातवीं का छात्र बरामद, आरोपित पुलिस हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

राजपुर थाना भवन की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव से आठ सितंबर से लापता सातवीं कक्षा के छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. छात्र को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ले जाकर बंधक बनाने के आरोप में गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है. छात्र को अस्तबल में घोड़े चराने के काम में लगाया गया था.

विज्ञापन

Student recovered : राजपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव से पिछले आठ सितंबर से लापता सातवीं कक्षा के छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में छात्र को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ले जाकर बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही अजीत उर्फ बिगाड़ू युवक को हिरासत में लिया है. छात्र के गायब होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि वह अंतिम बार गांव के ही अजीत उर्फ बिगाड़ू के साथ भलुहां बाजार जाते देखा गया था.

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित से की पूछताछ

इसके बाद छात्र के परिजन लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच टीम गांव भेजी और संदेही बिगाड़ू को हिरासत में लेकर 24 घंटे की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा.सख्त चेतावनी से एक अज्ञात व्यक्ति ने बालक को धनसोई इंदौर टार के पास छोड़ गया. बालक बुधवार को किसी तरह वापस अपने गांव पहुंचा.

आरोपित ने कहा-घोड़ा चराने के काम में लगा दिया था

थाने में पूछताछ के दौरान पीड़ित छात्र ने बताया कि बिगाड़ू ने उसे पैसों का लालच देकर उत्तर प्रदेश के बलिया भेज दिया था. जहां उसे एक अस्तबल में रखकर घोड़े चराने के काम में लगा दिया गया था.थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. जहां से अनुमति मिलने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक पूर्व में भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन