SSC CHSL 2026: 12वीं पास हैं तो सिर्फ फॉर्म न भरें, ऐसे बनाएं Tier-1 में सेलेक्शन की स्मार्ट रणनीति, इन गलतियों से बचें
SSC CHSL Candidate Representational Image (AI Generated)
SSC CHSL 2026: SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. 12वीं पास उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती में LDC/JSA और DEO जैसे पद शामिल हैं. ऐसे में फॉर्म भरने के साथ ही Tier-1 की तैयारी शुरू करना जरूरी है. जानें कौन सी रणनीति अपनाएं और किन गलतियों से बचें.
SSC CHSL 2026 Smart Strategy: 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए SSC CHSL एक बड़ा मौका है. इस बार Combined Higher Secondary Level Examination के जरिए करीब 2,536 संभावित Group C पदों पर भर्ती होनी है. इनमें LDC/JSA और Data Entry Operator जैसे पद शामिल हैं. हालांकि SSC ने अभी इन पदों की संख्या को संभावित बताया है, अंतिम वैकेंसी बाद में जारी की जा सकती है.
ऐसे में उम्मीदवारों के लिए सिर्फ फॉर्म भरना काफी नहीं है. अगर अभी से सही तरीके से तैयारी शुरू की जाए, तो Tier-1 में अच्छा स्कोर करने का मौका बढ़ सकता है.
पहले तय करें, किस पद के लिए योग्य हैं
SSC CHSL में सभी पदों के लिए योग्यता एक जैसी नहीं है. LDC/JSA और सामान्य DEO पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं कुछ विभागों में DEO और DEO Grade A के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से और मैथ्स विषय के साथ पास होना जरूरी है. इसलिए फॉर्म भरते समय केवल पद का नाम देखकर ऑप्शन न चुनें, अपनी 12वीं की स्ट्रीम और विषय जरूर जांचें.
Tier-1 में चार विषय, लेकिन तैयारी का तरीका अलग रखें
Tier-1 की तैयारी में रीजनिंग, मैथ्स, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस को साथ लेकर चलना होगा. शुरुआत में रोज सभी विषयों को थोड़ा-थोड़ा समय देने के बजाय कमजोर विषय को ज्यादा समय देना बेहतर रहेगा.
मिसाल के तौर पर अगर मैथ्स कमजोर है तो रोज प्रैक्टिस के लिए अलग समय रखें. वहीं इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस के लिए रोज पढ़ने की आदत बनाएं. हर सप्ताह मॉक टेस्ट देकर यह देखें कि समय कहां ज्यादा लग रहा है और किस हिस्से में बार-बार गलतियां हो रही हैं.
टाइपिंग को आखिरी समय के लिए न छोड़ें
CHSL में सिर्फ Tier-1 निकालना ही काफी नहीं है. LDC/JSA पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट और DEO पदों के लिए स्किल टेस्ट भी महत्वपूर्ण है.
इसलिए अगर उम्मीदवार इन पदों को लक्ष्य बना रहे हैं तो अभी से रोज 15-20 मिनट टाइपिंग की प्रैक्टिस को दें. आखिरी समय में स्पीड बढ़ाने की कोशिश करने से बेहतर है कि शुरुआत से ही नियमित अभ्यास किया जाए.
ये भी पढ़ें: एसएससी सीएचएसएल 2026: बंपर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन, जानिए पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
फॉर्म भरने से पहले ये 7 चीजें जरूर चेंक कर लें
- 12वीं की योग्यता और विषय सही हैं या नहीं.
- उम्र की सीमा में आते हैं या नहीं.
- जिस पद के लिए ऑप्शन भर रहे हैं, उसकी अलग पात्रता देखी है या नहीं.
- नाम, जन्मतिथि और दूसरी व्यक्तिगत जानकारी सही भरी है या नहीं.
- फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में हैं या नहीं.
- आवेदन फीस का भुगतान पूरा हुआ या नहीं.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ जरूर सेव किया है या नहीं.
आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार न करें
SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन 7 सितंबर से शुरू हुए हैं और 7 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है. अगर फॉर्म में गलती हो जाती है तो 14 से 16 अक्टूबर तक करेक्शन का मौका मिलेगा.
अभी Tier-1 की तारीख को लेकर अनुमान लगाने के बजाय SSC के ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना बेहतर है. उम्मीदवारों को इस बीच अपना फॉर्म पूरा करने के साथ तैयारी पर फोकस करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 11 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के मौके, 12वीं पास से प्रोफेशनल्स तक के लिए भर्तियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए