SSC CHSL 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 2536 पदों पर बंपर सरकारी नौकरी, सैलरी 81 हजार तक
एसएससी जॉब अभ्यर्थी की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
SSC CHSL 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10+2 कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में LDC, JSA और DEO के 2536 पदों पर 12वीं पास युवा 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
SSC CHSL 2026 Recruitment 2026: 12वीं पास करने के बाद केंद्र सरकार के मंत्रालयों और दफ्तरों में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बढ़िया अवसर आ गया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2 CHSL) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है.
इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 2536 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी. SSC ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं.
पद, सैलरी और पे-स्केल की पूरी डिटेल्स
| पद | पे लेवल | बेसिक पे |
| LDC / JSA | पे लेवल-2 | 19,900 – 63,200 तक |
| DEO | पे लेवल-4 | 25,500 – 81,100 तक |
| DEO (कुछ विभागों में) | पे लेवल-5 | 29,200 – 92,300 तक |
SSC CHSL 2026: योग्यता और उम्र सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: एलडीसी और जेएसए पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स) में केवल 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर (मंत्रालय ग्रेड) के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ मैथ विषय होना अनिवार्य रखा गया है.
- उम्र सीमा: 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों (ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली 150 पदों पर भर्ती, 1 लाख 50 हजार तक सैलरी
SSC CHSL 2026 Recruitment 2026: फीस, करेक्शन विंडो
- आवेदन फीस: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए फीस मात्र 100 रुपये रखी गई है. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री है. फीस भरने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2026 है.
- फॉर्म में सुधार (Correction Window): अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 14 से 16 अक्टूबर 2026 के बीच पोर्टल पर लॉगिन करके करेक्शन कर सकेंगे.
SSC CHSL 2026 के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग के नए ऑफिशियल पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं.
- अगर आपने अभी तक नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो होमपेज पर 'One-Time Registration (OTR)' पर क्लिक करके अपना बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद लाइव एग्जामिनेशन सेक्शन में जाएं और 'Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2026' के सामने दिए गए Apply लिंक पर क्लिक करें.
- फॉर्म में अपनी एजुकेशन डिटेल्स, 12वीं के मार्क्स और एग्जाम सेंटर की वरीयता (Preference) चुनें.
- पोर्टल पर दिए गए लाइव वेबकैम विकल्प से अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें और निर्धारित साइज में सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें.
- सभी डिटेल्स भर लेने के बाद आवेदन फीस जमा करें.
- फाइनल सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म एक बार दोबारा चेक कर लें, फिर सबमिट करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

आप डायरेक्ट नीचें दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
SSC CHSL 2026 Application Apply Online
SSC CHSL Recruitment 2026: सेलेक्शन प्रोसेस
चयन दो चरणों की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा से होगा. पहले टियर-1 (ऑब्जेक्टिव सीबीटी) एग्जाम होगा. इसे पास करने वाले कैंडिडेट्स को टियर-2 एग्जाम और स्किल/टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.
SSC CHSL 2026 Official Notification Link
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए