47 NTA अफसरों की छुट्टी, फिर भी No Update, कहां अटक गई UGC NET की फाइल

Updated:
विज्ञापन
UGC NET Result पर AI Generated फोटो

UGC NET Result पर AI Generated फोटो

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एग्जाम हुए एक महीना से ज्यादा हो गया लेकिन ना आंसर की आई ना रिजल्ट को लेकर कुछ अपडेट है. NTA के 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद भी सिस्टम में कुछ बदलाव दिखने को नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

UGC NET June 2026: पिछले कुछ हफ्तों से देश की परीक्षा व्यवस्था में जो हलचल मची है, वो शायद ही पहले कभी देखने को मिली हो. NEET UG 2026 पेपर लीक के बाद जो बवाल शुरू हुआ, उसने पूरे NTA के ढांचे को हिलाकर रख दिया. इसी बीच UGC NET जून 2026 का एग्जाम भी हो चुका है, लेकिन उसका रिजल्ट कहां अटका है, ये जानने की उत्सुकता हर कैंडिडेट को है. पहले एक नजर में पूरा घटनाक्रम देख लेते हैं.

NTA पर कब क्या हुआ?

तारीख / समयक्या हुआ
जून 2026 की शुरुआतऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद शुरू हुआ. CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और शिक्षा मंत्रालय के सचिव हिमांशु गुप्ता का NTA से ट्रांसफर किया गया.
22-30 जून 2026UGC NET जून 2026 की परीक्षा देशभर में CBT (Computer Based Test) मोड में आयोजित हुई.
NEET-UG 2026 रिजल्ट के बादपेपर लीक और 241 अंकों के अंतर को लेकर विवाद बढ़ा. मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनCJP के नेतृत्व में 36 दिनों तक लगातार प्रदर्शन और आंदोलन चला.
23-24 जुलाई 2026शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया गया और उच्च शिक्षा विभाग व स्कूल शिक्षा विभाग में नए सचिवों की नियुक्ति हुई.
24 जुलाई 2026NTA के 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया.
25 जुलाई 2026केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया.
अगस्त 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)UGC NET जून 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी होने की संभावना.

NEET UG पेपर लीक ने मचाई खलबली

बात शुरू होती है NEET UG 2026 एग्जाम से. पेपर लीक होने की खबरें सामने आते ही देशभर के स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के नेतृत्व में आंदोलन शुरू हुआ, जिसके मुखिया अभिजीत दीपके हैं.

इनकी सबसे बड़ी मांग रही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा. मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा, रिजल्ट में भी गड़बड़ी के मामले सामने आए. झाबुआ के एक स्टूडेंट की मार्कशीट में करीब 241 अंकों का फर्क देखा गया, जिसे लेकर NTA के काम करने के तरीके को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

NTA ने कहा AI से बनी OMR Sheet

View on Instagram

36 दिन तक चला जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर छात्रों का ये आंदोलन कोई एक-दो दिन की बात नहीं थी. पूरे 36 दिन तक स्टूडेंट्स डटे रहे. सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के कई दौर हुए और आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा. इसी दबाव में कुछ बड़े फैसले लिए गए, जिनका असर सीधा NTA और शिक्षा मंत्रालय पर पड़ा.

NTA पर एक्शन, 47 अफसरों की गई नौकरी

पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने NTA में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की. 24 जुलाई 2026 को एजेंसी के 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया, जिनमें कई कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल थे.

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर ये पूरा सुधार अभियान अगले एक महीने में पूरा किया जाना है. दिलचस्प बात ये कि इतनी बड़ी छंटनी के साथ-साथ NTA ने नई भर्तियां निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

स्टूडेंट्स कर रहे डिमांड

Image

शिक्षा सचिव को हटाए जाने वाली बात

47 अफसरों की छुट्टी से एक दिन पहले ही एक और बड़ा फैसला लिया गया था. उच्च शिक्षा विभाग के सचिव IAS विनीत जोशी को उनके पद से हटा दिया गया. विनीत जोशी का 2018 में NTA के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर भी कार्यकाल रहा था. कैबिनेट की नियुक्ति समिति यानी ACC ने जो नई पोस्टिंग मंजूर कीं, वो कुछ इस तरह हैं:

  • विनीत जोशी- उच्च शिक्षा सचिव पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय भेजा गया.
  • नरेश पाल गंगवार- नए उच्च शिक्षा सचिव बने, पहले पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव थे, राजस्थान कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी है.
  • टीके अनिल कुमार- स्कूली शिक्षा सचिव बनाए गए, पहले ग्रामीण विकास विभाग में थे शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हुआ.


AI Generated
AI Generated

शुरुआत में सरकार का रुख साफ था कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे. लेकिन आंदोलन के दबाव में आखिरकार 25 जुलाई 2026 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर दो पन्नों की एक चिट्ठी पोस्ट की, जिसमें युवाओं को भ्रमित करने जैसी बातों का भी जिक्र किया. ये फैसला छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Assistant Professor after NET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट कॉलेज तक, असिस्टेंट प्रोफेसर को कितनी मिलती है सैलरी?

जून में भी हुआ था एक बदलाव

ये पहली बार नहीं है जब NTA में बदलाव हुआ हो. जून की शुरुआत में ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद के चलते CBSE के चीफ राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को NTA से ट्रांसफर किया गया था. यानी सवाल पहले से उठ रहे थे, और पेपर लीक ने इस आग में घी डालने का काम किया.

आगे क्या करें कैंडिडेट्स

जो स्टूडेंट्स UGC NET जून 2026 में शामिल हुए थे, उनके लिए फिलहाल सबसे सही तरीका यही है कि वो थोड़ा धैर्य रखें और इन बातों पर ध्यान दें:

  • ugcnet.nta.nic.in पर लगातार नजर बनाए रखें.
  • एजेंसी में बड़े स्तर पर बदलाव हो रहे हैं, इसलिए थोड़ी देरी स्वाभाविक है.
  • आंसर-की जारी होते ही ऑब्जेक्शन विंडो खुलेगी.
  • ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद फाइनल रिजल्ट आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.
  • रिजल्ट अगस्त 2026 के पहले हफ्ते तक आने की उम्मीद है.

UGC NET जून 2026 एग्जाम की

अब आते हैं उस सवाल पर जो लाखों कैंडिडेट्स के मन में है. UGC NET जून 2026 एग्जाम 22 जून से 30 जून 2026 के बीच CBT मोड में देशभर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित हुआ था. एग्जाम खत्म हुए अच्छा-खासा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक प्रोविजनल आंसर-की तक जारी नहीं हुई है. आमतौर पर एग्जाम खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद आंसर-की आ जाती है, लेकिन इस बार मामला अटका हुआ नजर आ रहा है.

कहां अटकी है UGC NET की फाइल?

सीधी बात ये है कि पूरा NTA इस वक्त भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. अधिकारियों की छंटनी, नई नियुक्तियां और संस्थागत सुधार, इन सबका सीधा असर रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ा है. यही वजह मानी जा रही है कि UGC NET जून 2026 की आंसर-की और रिजल्ट में देरी हो रही है. हालांकि NTA की तरफ से अभी तक किसी पक्की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: 12वीं में टॉप करो, डॉक्टर बनो, CM का सुझाव आसान या मुश्किल?


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola