CoBRA यूनिट की पहली महिला अधिकारी, जानिए कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर

Updated:
विज्ञापन

IPS संजुक्ता पराशर (PC-इंस्टाग्राम)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sanjukta Parashar IPS: असम में जन्मीं संजुक्ता पराशर को बचपन से ही चैलेंज लेने में इंटरेस्ट था. उन्होंने IAS के बदले IPS सेवा को चुना. 2006 बैच की इस IPS अधिकारी को अब CoBRA यूनिट का नया IG बनाया गया है.

विज्ञापन

Sanjukta Parashar IPS: IPS संजुक्ता पराशर को स्पेशल यूनिट CoBRA (Commando Battalion for Resolute Action) का नया IG नियुक्त किया गया है. 10 बटालियन वाली इस स्पेशल फोर्स (Special Force) को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. वो असम-मेघालय कैडर की 2006 बैच की IPS हैं, जो अपने बोल्ड मिजाज के लिए जानी जाती हैं. इसलिए उन्हें 'आयरन लेडी ऑफ असम' भी कहा जाता है.

विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पहली बार दस बटालियन वाली यूनिट की कमान किसी महिला अधिकारी को दी है. परासर ने इससे पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NAI) में भी काम किया है. आइए, जानते हैं उनके बारे में विस्तार से.

खेल और स्विमिंग का रखती हैं शौक

संजुक्ता पराशर का जन्म असम में हुआ है. उन्हें हमेशा से स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट था, जिस वजह से वे स्कूल के दौरान कई सारे खेल प्रतियोगिता में शामिल होती थीं. इसी के साथ उन्होंने स्विमिंग भी सिखी और नाटक में भाग लेती थीं.

DU और JNU से संजुक्ता पराशर ने की है पढ़ाई

IPS संजुक्ता ने स्कूली पढ़ाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बैचलर की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इंटरनेशनल रिलेशन (IR) में पीएचडी की डिग्री पूरी की.

2006 में बनीं IPS

साल 2006 में संजुक्ता पराशर ने ऑल इंडिया रैंक 85वीं हासिल की. वो आराम से IAS बन सकती थीं. लेकिन उन्हें हमेशा से पुलिस और प्रशासन के लिए काम करना था और उन्होंने IPS कैडर चुना. यहीं से उनका मैदान और कानून व्यवस्था का सफर शुरू हुआ.

2008 में मिली पहली पोस्टिंग

2008 में संजुक्ता पराशर की पहली पोस्टिंग असम के माकुम में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर हुई थी, जहां उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली थी. संजुक्ता को बोडो समूहों और बांग्लादेश से आए प्रवासियों के बीच चल रही हिंसक झड़पों के बीच कानून-व्यवस्था संभालनी थी.


IPS संजुक्ता पराशर अन्य अधिकारियों के साथ (PC-इंस्टाग्राम)
IPS संजुक्ता पराशर अन्य अधिकारियों के साथ (PC-इंस्टाग्राम)

उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और एक के बाद एक उन्हें इस तरह के मिशन मिलते रहे. साल 2015 में कई उग्रवादी ऑपरेशन में उन्होंने बतौर IPS अहम रोल निभाया.

क्या है CoBRA फोर्स?

CoBRA (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक स्पेशल कमांडो इकाई है, जिसे मुख्य रूप से जंगल युद्ध (Jungle Warfare) और गुरिल्ला रणनीति (Guerrilla Tactics) के लिए तैयार किया गया है. इसकी स्थापना वर्ष 2008 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा की गई थी.

ये भी पढ़ें: कनौरा की आस्था को UPSC में रैंक 61, सिर्फ 21 की उम्र में बनीं यंगेस्ट IAS

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola