कनौरा की आस्था को UPSC में रैंक 61, सिर्फ 21 की उम्र में बनीं यंगेस्ट IAS

Updated:
1 / 8
Success Story Aastha Singh: जौनपुर में जन्मीं और पंचकुला-भोपाल में पढ़ी आस्था सिंह ने वो कर दिखाया जो लाखों कैंडिडेट्स का सपना होता है. बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने महज 21 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर लिया है. आस्था देश की सबसे यंग IAS ऑफिसर बन गईं. आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी.
फुल स्क्रीन में देखें

IAS आस्था सिंह (Image: Instagram)

Success Story Aastha Singh: जौनपुर में जन्मीं और पंचकुला-भोपाल में पढ़ी आस्था सिंह ने वो कर दिखाया जो लाखों कैंडिडेट्स का सपना होता है. बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने महज 21 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर लिया है. आस्था देश की सबसे यंग IAS ऑफिसर बन गईं. आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
कौन हैं आस्था सिंह?
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

कौन हैं आस्था सिंह?

आस्था सिंह मूलरूप से यूपी के जौनपुर की रहने वाली हैं, लेकिन उनका पालन-पोषण पंजाब में हुआ. स्कूलिंग उन्होंने भोपाल और पंचकुला से की. साल 2023 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर SRCC कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया.

3 / 8
बचपन से ही टॉपर
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

बचपन से ही टॉपर

आस्था शुरू से पढ़ाई में तेज थीं और हमेशा क्लास में टॉप करती थीं. करियर को लेकर उनके मन में कई बार उलझन रही, कभी साइंटिस्ट तो कभी साइकिएट्रिस्ट बनने का ख्याल आया. लेकिन दादाजी हमेशा कहते थे कि ये तो कलेक्टर बनेगी.

4 / 8
12वीं के बाद बना लिया मन
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

12वीं के बाद बना लिया मन

12वीं बोर्ड पूरी होते ही आस्था ने ठान लिया कि उन्हें UPSC क्रैक करना है. इसी सोच के साथ उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए इकोनॉमिक्स ऑनर्स चुना, ताकि आगे चलकर यही सब्जेक्ट अपने ऑप्शनल पेपर के तौर पर इस्तेमाल कर सकें.

5 / 8
दिल्ली छोड़कर लिया बड़ा फैसला
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

दिल्ली छोड़कर लिया बड़ा फैसला

ग्रेजुएशन खत्म होते ही आस्था दिल्ली में रुकने की बजाय जीरकपुर लौट आईं. उनका मानना था कि दिल्ली में रहकर तैयारी करना उनके लिए आसान नहीं रहेगा. उन्होंने किसी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन नहीं लिया और खुद से पढ़ाई करने का रास्ता चुना.

6 / 8
कम समय में बड़ी तैयारी
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

कम समय में बड़ी तैयारी

आस्था के पास UPSC की तैयारी के लिए एक साल से भी कम वक्त बचा था. ऐसे में उन्होंने सेल्फ स्टडी को ही अपना हथियार बनाया और पूरी प्लानिंग के साथ पढ़ाई शुरू की.

7 / 8
पहले मिली HPSC में सफलता
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

पहले मिली HPSC में सफलता

UPSC क्लियर करने से पहले ही आस्था ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की HCS परीक्षा पास कर ली थी, जिसमें उन्हें AIR 31 मिली. UPSC रिजल्ट फिलहाल वे हरियाणा सरकार में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर ट्रेनिंग ले रही हैं.

8 / 8
ट्रेनिंग के साथ-साथ UPSC की तैयारी
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

ट्रेनिंग के साथ-साथ UPSC की तैयारी

अगस्त 2024 में जब HCS की ट्रेनिंग शुरू हुई, तब भी आस्था ने रोज 6-7 घंटे UPSC की पढ़ाई जारी रखी. इसी दौरान उन्हें समझ आया कि यहां सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क भी उतना ही जरूरी है. ड्यूटी के बीच ही उनका UPSC रिजल्ट आया और वे बन गईं देश की यंगेस्ट IAS ऑफिसर.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola