दवा लेने में न करें मनमानी, विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज पड़ सकता है भारी: डॉ उमेश कुमार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर डॉ. उमेश कुमार ने मरीजों को बिना चिकित्सकीय सलाह दवा न लेने की सलाह दी. लायंस क्लब बेतिया और नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक के शिविर में मरीजों की नि:शुल्क बीएमडी हड्डी जांच भी की गई.

विज्ञापन

World Patient Safety Day: मरीजों को किसी भी बीमारी में अपने मन से दवा लेने से बचना चाहिए. दवा का सेवन हमेशा रजिस्टर्ड चिकित्सक की सलाह और उनके बताए नियमों के अनुसार ही करना चाहिए. बीमारी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करना जरूरी है. यह बातें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार ने कहीं.

विज्ञापन

नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक में हुआ कार्यक्रम

डॉ उमेश कुमार बुधवार को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर बसवरिया माइकल कॉलोनी स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक के परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम सह नि:शुल्क बीएमडी हड्डी जांच शिविर को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब बेतिया एवं नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक के संयुक्त सौजन्य से किया गया.

इलाज में लापरवाही से बचने की दी सलाह

डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि किसी भी बीमारी का इलाज योग्यताधारी चिकित्सक से ही कराना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बतायी गयी दवा की मात्रा और समय का पालन करना भी रोगी की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा शुरू करना, बंद करना या उसकी मात्रा में बदलाव करना स्वास्थ्य के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान पर वर्ष 2019 से प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष का मुख्य विषय जीवन के लिए सुरक्षित देखभाल के तहत गैर-संचारी रोगों से बचाव पर केंद्रित है. इसमें मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर और श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव तथा सुरक्षित स्वास्थ्य देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है.

मरीजों की हुई निशुल्क बीएमडी जांच

कार्यक्रम के दौरान हड्डी संबंधी बीमारियों से बचाव और समय रहते उसकी स्थिति का पता लगाने के उद्देश्य से मौजूद मरीजों, अभिभावकों और क्लब के सदस्यों की बीएमडी यानी बोन मिनरल डेंसिटी जांच की गयी. लोगों को हड्डियों को मजबूत रखने और हड्डी संबंधी समस्याओं से बचाव के उपाय भी बताए गए.

लायंस क्लब के सदस्यों ने दी जानकारी

लायंस क्लब बेतिया के वरिष्ठ सदस्य लायन जमील बरमकी ने कहा कि मरीजों को डॉक्टर की ओर से दिए गए प्रत्येक निर्देश का पालन करना चाहिए. बीमारी से बचाव के लिए उपचार के साथ अपनी जीवनशैली में भी जरूरी बदलाव करना चाहिए. क्लब के सचिव लायन प्रदीप कुमार ने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, वजन को नियंत्रित रखना, बेहतर जीवनशैली अपनाना और आसपास साफ-सफाई रखना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है.

तमाम लोग रहे मौजूद, प्रधानमंत्री को दी गई बधाई

कार्यक्रम में लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन सुनील कुमार गुप्ता, लायन डॉ. रश्मि कुमारी, लायन डॉ. राजीव रंजन समेत बड़ी संख्या में मरीज और उनके अभिभावक मौजूद रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई. उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन