पीएम मोदी के जन्मदिन पर पिंजरापोल गौशाला में गौ-सेवा, सांसद संजय जायसवाल ने खिलाया हरा चारा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेतिया की पिंजरापोल गौशाला में एक अनूठा उत्सव मनाया गया. सांसद डॉ. संजय जायसवाल की उपस्थिति में गायों को चारा खिलाया गया और पीएम के दीर्घायु की कामना की गई.

विज्ञापन

बेतिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को बेतिया स्थित पिंजरापोल गौशाला में विशेष गौ-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. संजय जायसवाल शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा माधोगढ़िया ने की.

विज्ञापन

सवामणि कराकर गायों को खिलाया हरा चारा

कार्यक्रम के दौरान पिंजरापोल गौशाला में गौ माता की सवामणि करायी गयी. इसके बाद गौशाला में मौजूद गायों को हरा चारा खिलाकर उनकी सेवा की गयी. सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत मौजूद लोगों ने गौ-सेवा में हिस्सा लिया. इस दौरान गौशाला परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा.

केक काटकर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना

गौ-सेवा के बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया. उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. साथ ही देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गयी. कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, गौ-सेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

कैप्शन : पिंजरा पोल गौशाला में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य व मौजूद सांसद डॉ संजय जायसवाल व अन्य | Prabhat Khabar Network
गायों को चारा खिलाते सांसद डॉ संजय जायसवाल व अन्य | Prabhat Khabar Network

गौ-रक्षा और संवर्धन का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौ-सेवा को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताया. उन्होंने गौ-रक्षा और गौ-संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए गौ माता की सेवा और संरक्षण को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.


सीमा माधोगढ़िया की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा माधोगढ़िया, जिला महामंत्री सुरभि कुमारी, उपाध्यक्ष इंदु देवी, सुंदरम देवी व प्रतिमा सोनी, मंत्री सरोज देवी, पूनम कुमारी, सुनीता शर्मा, शीला मिश्रा व अनीता दास, कोषाध्यक्ष आशा गोयनका के अलावा श्रुति झा, आलोका प्रसाद, नीलू, चंदा देवी और अमृता समेत अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.


कैप्शन : पिंजरा पोल गौशाला में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य व मौजूद सांसद डॉ संजय जायसवाल व अन्य | Prabhat Khabar Network
केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य व मौजूद सांसद डॉ संजय जायसवाल व अन्य | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन