दामोदर घाट पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में दामोदर नदी के किनारे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने नदी की सफाई में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

रामगढ़. छावनी परिषद रामगढ़ एवं दामोदर बचाव आंदोलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दामोदर नदी के किनारे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

विज्ञापन

घाट की सफाई में जुटे लोग

अभियान के दौरान दामोदर घाट एवं नदी के किनारे जमा कचरे की सफाई की गयी. लोगों ने श्रमदान करते हुए नदी में फेंके गये पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को बाहर निकाला और घाट की सफाई की.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने कहा कि दामोदर नदी की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे श्रमदान कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलती है. कार्यक्रम के दौरान नदी किनारे पौधरोपण भी किया गया. उपस्थित लोगों ने दामोदर नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने का संकल्प लिया.

नदी को स्वच्छ रखने की अपील

वक्ताओं ने लोगों से नदी में पॉलिथीन, प्लास्टिक या ऐसे पदार्थ नहीं फेंकने की अपील की, जो पानी में घुलनशील नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नदी और पर्यावरण की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है.

मौके पर छावनी परिषद के अनिल कुमार पासवान, ओम प्रकाश सिंह, एसएन राव, राजीव सिंह, शंकर महतो, राजेश कुमार, सुरेश प्रसाद, अविनाश को, सनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, दामोदर बचाव मोर्चा के संयोजक गोविंद मेवाड़, समाजसेवी कमल किशोर बगड़िया, भाजपा नेता गौतम महतो, चेंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी, ओम प्रकाश खंडेलवाल, विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola