ग्रैंड डिनर में रसमलाई से पनीर मसाला, NIT Surathkal के BTech स्टूडेंट्स की है मौज
NIT सुरथकल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
NIT Surathkal Mess Food: NIT सुरथकल के मेस में मिलने वाला ग्रैंड डिनर इन दिनों चर्चा में है. डिनर में सब्जी, रोटी और चावल के साथ मिठाई का भी ऑप्शन है. यह कॉलेज देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल है. ऐसे में स्टूडेंट्स यहां की होस्टल लाइफ (Hostel Life) और मेस फूड के बारे में जानना चाहते हैं.
NIT Surathkal Mess Food: कर्नाटक में स्थित NIT Surathkal देश के टॉप NITs में से एक है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इस संस्थान को इंजीनियरिंग कॉलेज की कैटेगरी में 17वां स्थान मिला है. यहां की पढ़ाई के साथ कैंपस और हॉस्टल लाइफ (NIT Surathkal Hostel Life) की भी चर्चा है. यहां के मेस में स्टूडेंट्स को कभी-कभी ग्रैंड डिनर कराया जाता है. आइए, जानते हैं कि NIT सुरथकल के मेस के मेन्यू में क्या-क्या फूड आईटम रहता है.
पनीर से लेकर मिठाई देखें NIT मेस का मेन्यू
NIT Surathkal के ग्रैंड डिनर में स्टूडेंट्स के लिए कई तरह के डिश परोसे जाते हैं. मेन्यू में रसमलाई, बेबी कॉर्न, पराठा, सेब, चावल, पनीर मसाला, रायता और जीरा राइस जैसी चीजें शामिल हैं.
BTech स्टूडेंट्स को मिलने वाले ग्रैंड डिनर में सब्जी, रोटी और चावल के साथ मिठाई का भी ऑप्शन है और ये मिठाई कैंटीन में ही तैयार की जाती है. इस तरह ग्रैंड डिनर में स्टूडेंट्स को सामान्य मेस खाने से अलग थोड़ा खास मेन्यू देखने को मिलता है. रसमलाई और पनीर मसाला जैसे आइटम डिनर को खास बनाते हैं.
NIT के ग्रैंड डिनर का मेन्यू
| कैटेगरी | डिश |
| मिठाई | रसमलाई |
| सब्जी | पनीर मसाला |
| सब्जी/स्नैक | बेबी कॉर्न |
| रोटी | पराठा |
| चावल | सादा चावल |
| चावल | जीरा राइस |
| साइड डिश | रायता |
| फल | सेब |
NIT के स्टूडेंट ने शेयर किया मेस फूड का वीडियो
यूट्यूब पर तुषार नाम के एक NIT के स्टूडेंट ने ये वीडियो डाला है. तुषार NITs और इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लाइफस्टाइल पर वीडियो बनाते हैं और शेयर करते हैं. उनके इस वीडियो पर करीब 1000 लाइक्स हैं और 50 कॉमेंट्स हैं. व्यूज की बात करें तो इस रील पर 65,000 के करीब व्यूज हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कई तरह के कॉमेंट
इस वीडियो पर अब तरह-तरह के कॉमेंट आ रहे हैं. कोई स्टूडेंट खाने को रेट करने बोल रहा है तो कोई पूछ रहा है कि नॉन वेज थाली में क्या मिलता है. एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि किस ब्लॉक और किस ब्रांच के स्टूडेंट को इतना अच्छा खाना मिलता है.
ये भी पढ़ें: एग्रीकल्चर पढ़ने का बना रहे हैं प्लान? पूसा के इस कॉलेज में लें एडमिशन, टॉप 20 में है शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए