एग्रीकल्चर पढ़ने का बना रहे हैं प्लान? पूसा के इस कॉलेज में लें एडमिशन, टॉप 20 में है शामिल

Updated:
विज्ञापन

RPCAU Pusa संस्थान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RPCAU Pusa BSc Agriculture: बिहार में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई करना चाहते हैं तो RPCAU आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. NIRF Ranking में ये देशभर के एग्रीकल्चर कॉलेज की लिस्ट में 14वें स्थान पर है. यहां UG, PG और PhD तक के कोर्स ऑफर किए जाते हैं. अगर आप भी इस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो संस्थान के बारे में डिटेल जानकारी जुटा लें.

विज्ञापन

RPCAU Pusa BSc Agriculture: आज के समय में एग्रीकल्चर कोर्स की काफी डिमांड है. अगर आपकी रुचि खेती, कृषि विज्ञान और उससे जुड़े क्षेत्रों में है, तो आप एग्रीकल्चर से BSc कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि बिहार में रहते हुए ये कोर्स किस कॉलेज से कर सकते हैं. 

विज्ञापन

देखें RPCAU Pusa संस्थान की NIRF रैंकिंग

बिहार के समस्तीपुर जिले (Samstipur News) में स्थित पूसा के डॉ राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (RPCAU) एग्रीकल्चर और उससे जुड़े कोर्सेज के लिए जाना जाता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, एग्रीकल्चर संस्थान में इसकी रैंकिंग 14वीं है. 

image.png
RPCAU में ऑफर किए जाने वाले UG कोर्स (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

यहां बायोटेक्नोलॉजी में BTech, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, फिशरिज, फूड टेक्नोलॉजी में बैचलर्स डिग्री दी जाती है. साथ ही बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और एग्रीकल्चर के कई कोर्सेज में मास्टर्स डिग्री भी ऑफर की जाती है. इसके अलावा प्लांट ब्रीडिंग और जेनेटिक्स, एग्रीकल्चर जेनेटिक्स, Entomology जैसे कई विषय में PhD कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं.

डिटेल के लिए आप कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट rpcau.ac.in पर जाकर एकेडमिक सेक्शन में डिग्री ऑप्शन पर क्लिक करें और आपको UG, PG समेत PhD कोर्स की डिटेल जानकारी मिल जाएगी. 

ये भी पढ़ें: पूसा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित की स्मार्ट सिंचाई प्रणाली, मिट्टी की नमी से खुद चलेगा पंप

कैसे मिलता है RPCAU Pusa में एडमिशन?

पूसा के इस संस्थान में एडमिशन मुख्य रूप से नेशनल लेवल की की प्रवेश परीक्षाओं और ICAR काउंसलिंग के जरिए होता है. UG और PG कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को CUET/ICAR AIEEA जैसी प्रवेश परीक्षा देनी होती है. परीक्षा स्कोर के आधार पर रैंक जारी होती है, जिसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया से गुजरना होता है. खाली सीटों के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से अलग से Mop-Up Round भी आयोजित किया जाता है.

18-19 सितंबर को करना होगा रिपोर्ट

संस्थान द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Mop-Up राउंड के जरिए विभिन्न UG कोर्स में प्रोविजनली एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 18 या 19 सितंबर 2026 को यूनिवर्सिटी परिसर में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा. इस दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. डॉक्यूमेंट्स और अन्य डिटेल जानकारी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं.

RPCAU Pusa का प्लेसमेंट रिकॉर्ड 

RPCAU Pusa के 2023-24 प्लेसमेंट डेटा के अनुसार, UG प्रोग्राम्स के कुल 282 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ. इनमें 171 लड़के और 111 लड़कियां शामिल हैं. BSc Agriculture में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट हुआ. इस प्रोग्राम के करीब 85 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट कंफर्म हुआ. वहीं Fisheries में 46 और BTech Biotechnology में 45 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली. यूजी में दूसरे कोर्सेज का भी प्लेसमेंट अच्छा रहा. 

image.png
RPCAU प्लेसमेंट डिटेल (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

RPCAU Pusa की फीस कितनी है? 

यहां विभिन्न कोर्सेज की फीस भी अलग-अलग है. यूजी कोर्स की फीस करीब 8,310.00 रुपये प्रति सेमेस्टर है. वहीं MBA (एग्री बिजनेस) की फीस 42,000 रुपये प्रति सेमेस्टर है. रूलर मैनेजमेंट में MBA कोर्स की फीस प्रति सेमेस्टर 42000 रुपये है. ध्यान रहे यह फीस शैक्षणिक सत्र 2018-19 के अनुसार दी गई है. फीस हर साल बदलती है तो लेटेस्ट अपडेट के लिए संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट देख लें.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर: MBBS की 50 सीटों पर 18 सितंबर से नामांकन, 50-60 नए शिक्षक भी आएंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola