क्या आप भी अपने पहले इंटरव्यू में कर रहे हैं ये गलती? Gen Z जरूर देखें ये खास टिप्स

Updated:
विज्ञापन

इंटरव्यू की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Job Interview Tips For Gen Z: इंटरव्यू देने से पहले कंपनी और जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसके बारे में बेसिक जानकारी जरूर हासिल करें. अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपकी बॉडी लैंग्वेज और आपका ड्रेस बहुत कैजुअल नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

Job Interview Tips For Gen Z: पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे Gen Z के लिए इंटरव्यू सबसे अहम स्टेज होता है. अच्छी डिग्री और स्किल्स के बावजूद कुछ छोटी गलतियां इंटरव्यू के दौरान खराब इंप्रेशन डाल सकती हैं. खासकर कंपनी के बारे में बिना जानकारी के पहुंचना, मोबाइल चेक करना, जरूरत से ज्यादा कैजुअल होना या कभी-कभी जवाबों को रटकर बोलना भी उम्मीदवार के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. ऐसे में आज जानेंगे कि Gen Z को इंटरव्यू (Interview Tips) में किन गलतियों से बचना चाहिए.

विज्ञापन

कंपनी के बारे में बिना रिसर्च किए न जाएं

इंटरव्यू देने से पहले कंपनी और जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसके बारे में बेसिक जानकारी जरूर हासिल करें. कंपनी क्या काम करती है, आपकी भूमिका क्या होगी और आपकी स्किल्स उस भूमिका में कैसे काम आ सकती हैं, इसकी जानकारी होना जरूरी है.

मोबाइल चेक करने की गलती न करें

इंटरव्यू के दौरान फोन देखना, मैसेज चेक करना या कॉल उठाना प्रोफेशनल नहीं माना जाता. इसलिए इंटरव्यू शुरू होने से पहले फोन को साइलेंट या स्विच ऑफ कर देना बेहतर है.

ये भी पढ़ें: BEd वाले बाहर, नहीं भर सकते UP PRT टीचर का फॉर्म, 12000 से ज्यादा वैकेंसी

जवाब रटकर न सुनाएं

Gen Z कैंडिडेट्स इंटरव्यू के संभावित सवालों की तैयारी जरूर करें, लेकिन जवाबों को शब्दशः याद करके न बोलें. बहुत ज्यादा रिहर्सल किया हुआ जवाब बातचीत को बनावटी बना सकता है. बेहतर है कि जरूरी पॉइंट्स तैयार रखें और सवाल के अनुसार स्वाभाविक तरीके से जवाब दें.

जरूरत से ज्यादा कैजुअल होने से बचें

इंटरव्यू में अपनी पर्सनैलिटी दिखाना अच्छी बात है, लेकिन बहुत ज्यादा कैजुअल भाषा, स्लैंग या अनौपचारिक व्यवहार से बचना चाहिए. कपड़े, बॉडी लैंग्वेज और बातचीत का तरीका जॉब प्रोफाइल के मुताबिक प्रोफेशनल रखना बेहतर है.

पिछली कंपनी या बॉस की बुराई न करें

अगर यह आपका पहला इंटरव्यू नहीं है और आप पहले कहीं काम कर चुके हैं, तो पुरानी कंपनी, बॉस या कलीग के बारे में नेगेटिव बातें करने से बचें. अपनी पिछली नौकरी से आपने क्या सीखा और आगे क्या करना चाहते हैं, इस पर फोकस करें.

हर सवाल का जवाब बढ़ा-चढ़ाकर न दें

अपनी उपलब्धियों और स्किल्स के बारे में आत्मविश्वास से बताएं, लेकिन ऐसी जानकारी न दें जिसे साबित करना मुश्किल हो. इंटरव्यू में गलत जानकारी या बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावे आपकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

इंटरव्यूअर की बात ध्यान से सुनें

सिर्फ जवाब देने की तैयारी पर फोकस न करें. सवाल को पूरा सुनें और जरूरत हो तो जवाब देने से पहले कुछ सेकंड सोचें. सवाल से अलग जवाब देने के बजाय सीधे और स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखें.

आखिर में सवाल पूछने का मौका न छोड़ें

इंटरव्यू के अंत में अगर इंटरव्यूअर पूछता है कि आपके पास कोई सवाल है, तो केवल 'नहीं' कहकर बातचीत खत्म न करें. जॉब रोल, टीम या काम से जुड़ा कोई प्रासंगिक सवाल पूछ सकते हैं. इससे आपकी भूमिका को लेकर रुचि और तैयारी दिखाई दे सकती है.

ये भी पढ़ें: NTA में ट्रांसलेटर रिव्यूअर बनने का मौका, 13 भारतीय भाषा में होगा काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola